श्री राधा कृष्ण मंदिर में राधारानी का जन्मोत्सव धूमधाम से 19 सितंबर को मनाया जाएगा

 

 

रणायरा/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– राधारानी के जन्मोत्सव राधा अष्टमी के पावन अवसर पर श्री राधा कृष्ण मंदिर रणायरा में इस बार भव्य धार्मिक आयोजन किया जाएगा। 19 सितम्बर, शनिवार को होने वाले इस आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह है। मंदिर परिसर में राधारानी के जन्मोत्सव को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां की जा रही हैं।
आयोजन की शुरुआत संध्या 7 बजे छप्पन भोग के साथ होगी। इसके बाद संध्या 7:30 बजे आतिशबाजी के साथ भव्य महाआरती की जाएगी। महाआरती के दौरान मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में राधे-राधे के जयकारों से गूंज उठेगा। इसके पश्चात रात्रि 8 बजे से संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन होगा। भजनों और सुंदरकांड की भक्तिमय प्रस्तुति से श्रद्धालु देर रात तक भक्ति रस में सराबोर होंगे।
भक्ति और उल्लास से सजेगा मंदिर परिसर
राधा अष्टमी को लेकर मंदिर परिसर को विशेष रूप से सजाया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। समिति द्वारा कार्यक्रम को सुव्यवस्थित एवं भव्य बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं। श्री राधा कृष्ण मंदिर समिति रणायरा ने समस्त धर्मप्रेमी बंधुओं एवं श्रद्धालुओं से सपरिवार आयोजन में शामिल होकर राधारानी के जन्मोत्सव की खुशियां मनाने और पुण्य लाभ प्राप्त करने का आग्रह किया है।
कार्यक्रम एक नजर में 19 सितम्बर, शनिवार शाम 7 बजे छप्पन भोग, शाम 7:30 बजे आतिशबाजी के साथ महाआरती व रात्रि 8 बजे संगीतमय सुंदरकांड का आयोजन स्थान श्री राधा कृष्ण मंदिर, रणायरा पर होगा ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *