नाहरगढ/मंदसौर(तुलसीराम राठौर)– मंदसौर जिले मे शिवना शुद्धिकरण अभियान के तहत रविवार को 142वें दिन भी श्रमदान जारी रहा। श्रमदानियों ने नदी किनारे सफाई कर घाटों को धोकर स्वच्छ किया। इस दौरान नदी से प्लास्टिक सहित करीब 1 ट्रॉली कचरा निकाला गया और आसपास फैली गाजर घास की सफाई की गई। विधायक विपिन जैन ने नागरिकों से शिवना में प्लास्टिक, फूल-माला और अन्य सामग्री नहीं डालने की अपील की। उन्होंने कहा कि शिवना को स्वच्छ रखना किसी एक व्यक्ति या संस्था की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने नागरिकों से प्रतिदिन सुबह 7 से 9 बजे तक श्रमदान में शामिल होने का आग्रह किया। श्रमदान में रमेश सोनी, हेमराज खाबिया, भंवरलाल प्रजापत, राकेश जैन पिन्टू, राहुल जैन, अनीता कोरी, प्रमिला पंवार, सादिक गोरी,
खलील पठान, तरुण खींची, शैलेंद्र गोस्वामी, राजनारायण लाड़, शैलेंद्र बघेरवाल, दिलीप देवड़ा, विकास दशोरा, विश्वास दुबे, अजय सोनी, रमेश कुमावत, कपिल पंड्या, जयेश पालीवाल, दिनेश जेठानियां, राहुल तिवारी, कैलाश कुमावत, दिनेश चौधरी, राकेश सेन, अकरम खान, आमीन खान, अंसार मेव, नितनेश बसेर और ऋषिराज लाड़ सहित अन्य ने सहभागिता रही।
शिवना शुद्धिकरण के 142वें दिन भी नदी से एक ट्रॉली कचरा निकाला