नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– नगर मे 8 दिवसीय पर्यूषण पर्व के दौरान 5 वे दिवस भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव जैन समाज ने बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मना । दोपहर 3 बजे 14 स्वप्नजी की बोली लगाकर महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक मनाया सबसे ऊंचे भाव पर सुराणा परिवार ने लक्ष्मी जी की बोली 15006 रु में ली , पालना जी की बोली सुशील कुमार व राजेश कुमार जैन ने तथा शनिवार 4.30 बजे सूरत से आए स्वाध्यायो ने भगवान का जन्म वाचन किया। जैसे ही भगवान महावीर स्वामी का जन्म हुआ सभी समाजजन नाचने लगे और जयकारों से परिसर गुंजायमान हो गया फिर खिमेसरा परिवार ने भगवान को पालनाजी में विराजमान किया साथ ही तेलवाला परिवार ने भगवान को धूप दीप फूलमाला चंवर डुलाकर भगवान को झूला दिया पालनाजी की बोली के लाभार्थी परिवार की महिलाओं ने पालनाजी को सिर पर धारण कर नगर भ्रमण कराया साथ समाजजन ने भगवान महावीर स्वामी के जयकारे लगाए और भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव मनाया पालनाजी के लाभार्थी परिवार पालनाजी को अपने घर पर लेकर पधारे और भगवान को झुलाया साथ ही पधारे समाजजनों को प्रभावना वितरित की । सुराणा परिवार द्वारा समाजजनों का स्वामीवात्सल्य कराने का लाभ लिया ।