मंदसौर/नाहरग(तुलसीराम राठौर)–मंदसौर नगर की प्रतिभा शाली छात्रा सुश्री प्राची शर्मा ने नेशनल ग्रांट कमीशन द्वारा आयोजित पात्रता परीक्षा ( नेट ) राजनीति विज्ञान विषय से उत्तीर्ण कर नगर को गौरवान्वित किया है। सुश्री प्राची की शिक्षा वनस्थली विद्यापीठ से हुई वहां भी राजनीति विज्ञान में स्नातक स्तर पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया था।सुश्री प्राची के पिता लोकेन्द्र शर्मा एवं माता डाॅ वेद कुमारी शर्मा दोनों ही शिक्षक है। प्राची ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और गुरुजनों को दिया है।