पुलिस थाना नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा व टीम को मिली सफलता

Blog

 

नीमच/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– पुलिस महानिदेशक भोपाल मध्यप्रदेश द्वारा चलाये जा रहे सम्पत्ति संबंधी अपराधों में आरोपियों की धरपकड हेतु अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक महोदय नीमच राजेश व्यास के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीमच श्रीमति हेमलता अग्रवाल व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चैहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक सौरभ शर्मा के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा राजस्व काॅलोनी नीमच स्थित मकान में हुई चोरी करने वाले आरोपियों को गिरफतार कर सोने के आभूषण जप्त करने में सफलता प्राप्त की है।
दिनांक 19.07.2026 को फरियादी प्रमीला चैहान द्वारा थाना नीमचकेंट पर उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मै बंगला न.13 राजस्व कालोनी नीमच रहती हुँ। गृहकार्य करती हुँ। कल रात्री मे मै व मेरा परिवार खाना खा कर सो गया था। सुबह 04.00 बजे के लगभग मेरी बेटी महक उठी और उसने देखा की पास वाले कमरे की अलमारी का गेट खुला हुआ है। और सामान बिखरा हुआ था। मेरी बेटी महक ने मुझे उठाकर बताया की अलमारी का गेट खुला हुआ है और सामान भी सारा बिखारा हुआ है फिर मैने देखा की अलमारी मे रखे मेरे 20000 के लगभग व 04 सोने की अगुठी, 40 मोती सोने के, सोने के कान के एरिग, सोने का 01 मंगलसूत्र, 06 चान्दी की अगुठी, चांदी का सिल्वर 01 बैसलेट, 01 चान्दी की बिछया, सभी जेवरात पुरानी इस्तमाली होकर साथ मे ही एक पुराना कैमरा रखा हुआ था। जो मुझे अलमारी मे नही मिला। रात्री मे लगभग 2.30 बजे से 03.00 बजे के आसपास मेरे घर की खिड़की मै लगी ग्रील को खोलकर घर अन्दर घुसकर अज्ञात बदमाश चुरा ले गये। जिस पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 375/2026 धारा 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
अनुसंधान के दौरान घटनास्थल व आस पास लगे लगभग 100 सी.सी.टी.वी कैमरे देखे जाकर संदेही के आने जाने वाले मार्ग को निर्धारित कर संदेही की पहचान करने हेतु मुखबीर मामुर कर सायबर सेल नीमच की सहायता से तकनीकि साक्ष्य एकत्र किये गये। बाद सायबर सेल नीमच से प्राप्त तकनीकी जानकारी व प्राप्त मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये अपराध में आरोपी 01. राजा पिता ज्ञानसिंह पारदी, 02. सोनी पिता ज्ञानसिंह पारदी, व 03. गजेन्द्र पिता बिरजु पारदी को गिरफतार किया जाकर अपराध में पुछताछ करते अपने साथियों के साथ मिलकर उक्त अपराध में चोरी करना स्वीकार कर चोरी किया मश्रुका आपस में बाटना बताया है। जो अपराध में गिरफ्तार आरोपियों की निशादेही से उनके हिस्से में आये चोरी किये सोने का मश्रुका 02 मंगलसूत्र पेण्डल, 18 मोती, 03 अंगुठी, 01 सोने का ताबिज जप्त किया गया है। शेष चोरी किया मश्रुका फरार आरोपियों के कब्जे में होना बताया। जो अपराध का अनुसंधान जारी होकर फरार आरोपियों की तलाश की जाकर चोरी किये मश्रुका को बरामदगी के प्रयास किये जा रहे है। बाद पुछताछ उक्त गिरफ्तार आरोपियों को माननीय न्यायालय समक्ष पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।
अनुसंधान के दौरान आरोपी 01. राजा पिता ज्ञानसिंह पारदी, 02. सोनी पिता ज्ञानसिंह पारदी से पुछताछ करते उक्त आरोपियों द्वारा पुर्व मंे माह फरवरी में गायत्री मंदिर रोड स्थित हेमु काॅलोनी बर्फ फैक्ट्री के पास स्थित स्पोर्टस की दुकान में घुसकर दुकान मंे रखे नगदी व स्पोर्टस का समान (बेट, जुते, पेड) चोरी करना व दिनांक 01.06.2026 को दिन 03 बजे लगभग बंगला नम्बर 41, कनेरा बैंक के पास वाली गली में स्थित मकान में घुसकर अलमीरा में रखे नगदी रूपये चोरी करना स्वीकार किया गया। जो उक्त आरोपियों के बताये अनुसार उनके विरूद्ध थाना नीमचकेंट के अपराध क्रमांक 102/2026, धारा- 305(ए), 331(4) बी.एन.एस. व अपराध क्रमांक 371/2026, धारा 305(ए), 331(3) बी.एन.एस. में उन्हैं गिरफ्तार किया जाकर आरोपियों की निशादेही से चोरी की सामाग्री जप्त किया जाना है।
तरिका वारदात अपराधियों द्वारा शहर में दिन मे घुम फिरकर घटना करने वाले स्थान जिसमें विशेषकर सूने मकान को निशाना बनाया जाता था। उपरान्त स्थान का चयन होने पर अपने अन्य साथियों को नीमच बुलाकर चयनित स्थान पर चोरी की घटना को अंजाम दिया जाता था। आरोपियों द्वारा घटना करते वक्त अपने शर्ट/बनियान को उतार अपना चेहरा ढककर मात्र लोवर/पेन्ट में सीसीटीवी कैमरो से बचकर सुनसान गालियों की मदद से चिन्हित स्थान पर जाकर घटना कारित किया करते थे।
नाम गिरफ्तार आरोपी- 01. राजा पिता ज्ञानसिंह पारदी, उम्र 34 साल, निवासी बंगला नम्बर 59, दुर्गा आईल के पीछे नीमच।
02. सोनी पिता ज्ञानसिंह पारदी, उम्र 38 साल, निवासी बंगला नम्बर 59, शांती नगर नीमच।
03. गजेन्द्र पिता बिरजु पारदी, उम्र 50 साल, निवासी नीलगंगा चूनचून बाबा की दरगाह, थाना नीलगंगा, जिला उज्जैन।
नाम फरार आरोपी:- 01. कार्तिक पिता गजेन्द्र पारदी, निवासी नीलगंगा चूनचून बाबा की दरगाह, थाना नीलगंगा, जिला उज्जैन।
02. सुरज पिता बब्बा पारीद, निवासी सिताराम का डेरा, मुरादपुरा, जिला गुना।

जप्त/चोरी गया मश्रुका अपराध क्रमांक जप्त/चोरी गया मश्रुका 1- 375/2026 – (जप्त)सोने के 02 मंगलसूत्र पेण्डल, सोने के 18 मोती, सोने की 03 अंगुठी, सोने का 01 ताबिज (किमती लगभग 05 लाख रूपयें)
2- 102/2026 – 02 बेट, 02 क्रिकेट पेड, 25 जोड जुते स्टेच कम्पनी के, 1500 रूपये नगदी।
3- 371/2026 -30 हजार रूपये नगदी।
महत्वपुर्ण योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमचकेंट निरीक्षक सौरभ शर्मा, प्रआर 313 सुनील नागदा, प्रआर 99 मनोज भाटी, आरक्षक 47 मधुसुदन बैरागी, आरक्षक 587 राहुल सोलंकी, आरक्षक 461 सोनेन्द्र राठौर व सायबर सेल नीमच से प्रआर 299 प्रदीप शिन्दे, आरक्षक 136 लाखनसिंह व कुलदीप सिंह का महत्वपुर्ण योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *