अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज जनपद बांदा में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय सचिव नीलम गुप्ता की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की जंतर मंतर दिल्ली में गिरफ्तारी के विरोध में बाबू लाल चौराहा से मार्केट होते हुए माहेश्वरी देवी सेअशोक लाट चौराहा में बड़ी संख्या में धरना प्रदर्शन किया गया संवाददाताओं से बातचीत करते हुए नीलम गुप्ता ने बताया भाजपा सरकार दमनकारी नीति का सहारा ले रही है गांधी के देश में हिंसा का रास्ता अख्तियार किया जा रहा है उन्होंने कहा शांति पूर्ण तरीके से जंतर मंतर में बैठे छात्रों और छात्राओं के ऊपर लाठी चार्ज किया गया जो निंदनीय है, पेपर लीक के मामले में सरकार बैकफुट पर आ गई है,सभी जगह अफरातफरी का माहौल हैै इस सरकार ने मर्यादा पुरुषोत्तम राम को नहीं छोड़ा जहां करोड़ो रुपया चुरा लिया गया उस पर पर्दा डालने का प्रयास किया जा रहा है।भाजपा सरकार की दमनकारी नीति का हम लोग पुरजोर विरोध करतें है और सरकार को चेतावनी देते है कि हम सभी लोग सत्ता को उखाड़ फेंकने का काम करेंगे नौजवानों को नौकरी नहीं मिल रही है किसानों को खाद नहीं मिल रही है स्कूल कॉलेज बंद किए जा रहे है ऐसी भाजपा सरकार को नैतिकता के आधार पर स्तीफा दे देना चाहिए।आगे उन्होंने कहा निरंकुश सरकार हर कदम मे लाठिया भांज कर आवाम की आवाज को दबाने का काम कर रही है यहां तक भारत के प्रधानमंत्री बात करने को तैयार नहीं है जो मन की बात करते थे वो आज संसद के पीछे के रास्ते से भाग गए,अंग्रेजों से बद्तर हालात आज हिंदुस्तान के हो गए है,जो बात आसानी से हो सकती थी आज उसी आवाज को दबाने का काम भाजपा सरकार कर रही है अपने उग्र अंदाज से नीलम बोली बंदूक के बल पर शासन नहीं किया जा सकता धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में पार्टी के वरिष्ठ नेता नीलम गुप्ता राष्ट्रीय सचिव महिला सभा,वृंदावन वैश्य महासचिव एजाज खान ,राजनी यादव आत्माराम यादव जी श्याम बाबू सिंह खंगार मोहम्मद आरिफ रानू अशोक गौर राजू गुप्ता विदित त्रिपाठी आमिर खान मन्नी सलमान खान शुभम धुरिया सुरेश निषाद नेतराम वर्मा दिलशाद खान कामिल खान इरफान खान लाइक खान धर्मेंद्र यादव चन्द्रदीप यादव उर्मिला वर्मा किरण यादव अमीर खान विक्की खान विजय करण यादव अनमोल जड़िया भरत पाल रियाज खान राजन चंदेल निलेश श्रीवास अमन यादव साजिद खान लखन राजपूत नदीम खान अयूब खान जावेद खान लाइक खानचांद खान विक्रम खंगार अंकित कुमार पवन साहू आदि मौजूद रहे।
