पुलिस थाना अफजलपुर द्वारा लाखो करोडो का गडा धन निकालने व नोटो की बारिश करने का झासा देकर धोखाधडी करने वाले एक ओर गिरोह का किया पर्दा फाश

Blog

 

अफजलपुर/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)– विनोदकुमार मीना पुलिस अधीक्षक मंदसौर के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेरसिंह बघेल व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस मंदसौर ग्रामीण श्रीमती कीर्ति बघेल के निर्देशन में थाना प्रभारी निरीक्षक हरीश मालवीय के कुशल नेतृत्व में थाना स्टाफ द्वारा नोटो की बारिश कर धन दुगना करने का झासा देकर धोखाधडी करने वाले गिरोह का पर्दा फाश कर चार आरोपी को गिरफ्त मे लिया । घटना दिनांक 15.07.2026 को फरियादी गोपाल पिता रामेश्वर धाकड निवासी चिकलाना थाना कालुखेङा जिला रतलाम के द्वारा थाना अफजलपुर पर उपस्थित रिपोर्ट किया था कि दिनांक 15.04.2024 को उसी के गाँव के पृथ्वीराज पिता भेरुलाल ने बताया की उसकी पहचान के कमलेश पिता प्रभुलाल निवासी रिण्डा का जादु टोना कर नोटो की बारिश करवाता है जिस पर फरियादी ने कमलेश से मिला जिसने उसके अन्य साथी तांत्रिक नबीनुर निवासी कुचडोद ,कंवरलाल निवासी कुचडोद एवं गोपाल से मिलवाया जिन्होने मिलकर पुजापाठ के नाम पहली बार में 2 लाख 61 हजार रुपये लेकर कंरवलाल निवासी कुचडोद के कुए पर पुजा करवाई जिसमें पुजा सामग्री में भुल होने से नोटो की बारिश नही हो सकी जिसके लिये पुनः 2 लाख 85 हजार रुपये लेकर पुनः कंरवलाल के कुए पर पुजा करवाई जहाँ पर उन लोगो के द्वारा एक्सीडेंट व मोत का नाटक कर फरियादी को भगा दिया । फिर 50 लाख रुपये की बारिश होने की बात बताकर फरियादी से पुनः 2 लाख 85 हजार रुपये लिये एवं खजुरी आंजना के जंगल में पुजा का नाटक किया ओर एक अम्बे माता की मुर्ति जमीन में से निकाल कर फरियादी को दी फरियादी को बोला की इस मुर्ति की पुजा 51 दिन तक करने पर तुम्हारे घर में गढा धन निकलेगा । 51 दिन पुरे होने के बाद फरियादी से पुनः 2 लाख 90 हजार रुपये नगद लिये ओर खजुरी आजंना के जंगल मे पुनः पुजा करवाई जिसमें भुत प्रेत आने की बात बताकर फरियादी व उसके भाई घनश्याम को वहा से भगा दिया ओर डराया की भुत बहुत खतरनाक है सबको मार डालेगा तो फरियादी डरा रहा । एवं पुजा के दोरान एक नोटो गड्डी पोटली में बांध कर आरोपीगण ने फरियादी को दी थी उक्त पोटली खोलने पर उसमें 20-20 के नोट की गड्डी होने पर फरियादी को धोकाधङी के बारे में जानकारी मिली उसके उपरांत फरियादी द्वारा आरोपीगणो से बार बार पेसे मांगने पर आरोपी कमलेश के द्वारा 1 लाख रुपये फरियादी को वापस कर शपत पत्र लेख करवा लिया ओर बाकी के पेसे नही दिये जिस पर फरियादी द्वारा थाने पर आरोपीगण कमलेश पिता प्रभुलाल निवासी रिण्डा , कंवरलाल पिता चेतराम निवासी कुचडोद , प्रथ्वीराज पिता भेरुलाल निवासी चिकलाना , नबीनुर निवासी कुचडोद

एवं गोपाल निवासी कुचङोद के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करवाई रिपोर्ट पर अपराध क्र 186/2026 धारा 318(4),351(3), 3(5) बी एन एस का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया आरोपीगणो की पतारसी करते गुरुजी बनने वाला व्यक्ति की पहचान नबीनुर पिता सुभान निवासी कुचडोद के रुप में हुई । जिसके द्वारा अपना नाम पुरी घटना के दोरान गोपाल बताया गया था उसका असली नाम अफसर पिता सुभान निवासी कुचडोद के रुप में उसकी पहचान हुई । आरोपी पृथ्वीराज पिता भेरुलाल निवासी चिकलाना के द्वारा फरियादी का चयन किया गया , आरोपी कमलेश द्वारा पुरी रुपरेखा तैयार की गयी आरोपी कंवरलाल पिता चेतराम निवासी कुचडोद के द्वारा पुजा करने हेतु अपना खेत उपलब्ध करवाया गया एवं पुरी पुजा के समय साथ में उपस्थित रहा । आरोपीगण नबीनुर , अफसर , कमलेश व पृथ्वीराज को गिरफ्त में लिया जाकर घटना में प्रयुक्त दो मोटरसायकल नगदी 51000 रुपये एवं तांत्रिक बनते समय धारण किये कपङे व माला, अम्बेमाता की मुर्ति को विधिवत जप्त की गयी । प्रकऱण में अनुसंधान जारी है घटना में संलिप्त अन्य आरोपीगण की तलाश जारी है ।
गिरफ्तार आरोपी पृथ्वीराज पिता भेरुलाल निवासी चिकलाना थाना कालुखेडा जिला रतलाम , कमलेश पिता प्रभुलाल निवासी रिण्डा थाना अफजलपुर जिला मदंसौर, नबीनुर पिता सुभान निवासी कुचडोद थाना अफजलपुर जिला मदंसौर, अफसर पिता सुभान निवासी कुचङोद थाना अफजलपुर जिला मदंसौर।
फरार आरोपी कंवरलाल पिता चेतराम निवासी कुचडोद व अन्य सहयोगी तथा जप्त मश्रुका 51 हजार रुपेय नगदी , घटना मे प्रयुक्त दो मोटर साईकल , जमीन से निकाली अम्बेमाता की मुर्ति , पुजारी के कपङे व माला
सराहनीय कार्य निरीक्षक हरीश मालवीय थाना प्रभारी अफजलपुर व अफजलपुर की टीम की महत्वपुर्ण भुमिका रही ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *