गोटाटोला में 20 जुलाई को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन*

Blog

 

 शिव शर्मा की रिपोर्ट

मोहला । जिले के गोटाटोला में 20 जुलाई सोमवार को विकासखंड स्तरीय निःशुल्क आयुष स्वास्थ्य एवं जन जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर का आयोजन समरसता भवन, बाजार चौक गोटाटोला में प्रातः 10 बजे से शाम 4 बजे तक किया जाएगा।
संचालनालय आयुष, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार एवं जिला आयुष अधिकारी मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के मार्गदर्शन में आयोजित इस शिविर में विभिन्न जटिल एवं सामान्य रोगों का आयुष पद्धति से उपचार किया जाएगा। शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा वात रोग, मांसपेशियों एवं जोड़ों से संबंधित रोग, उदर रोग, अर्श रोग (बवासीर), माइग्रेन, चर्म रोग, नेत्र रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, श्वास रोग, रक्ताल्पता, सर्दी-जुकाम, अवसाद, अनिद्रा, मोटापा, उच्च रक्तचाप, मधुमेह सहित अन्य मौसमी एवं सामान्य रोगों की जांच एवं उपचार किया जाएगा।
शिविर में मरीजों को चिकित्सकीय परामर्श के साथ निःशुल्क आयुष औषधियों का वितरण भी किया जाएगा। स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से आम नागरिकों को आयुष चिकित्सा पद्धति एवं स्वस्थ जीवन शैली के प्रति जागरूक किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *