जिलाधिकारी अमित आसेरी की प्रेरणा से जनसेवा का अभियान आज 68 वें दिन भी जारी*

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

भीषण गर्मी, हीटवेव और लू से राहगीरों को राहत पहुंचाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी बांदा श्री अमित आसेरी की प्रेरणा से संचालित शीतल जल एवं छबील वितरण अभियान ने आज अपने 68 वें सेवा दिवस का सफर सफलतापूर्वक पूरा कर लिया। सेवा, संवेदना और जनसहभागिता का यह अभियान लगातार नए आयाम स्थापित कर रहा है।

पिछले 68 दिनों से विभिन्न सामाजिक संगठनों, समाजसेवियों एवं सरकारी विभागों के सहयोग से जनपद के प्रमुख चौराहों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जरूरतमंद राहगीरों को शीतल जल, छबील, पेठा, चना, झलमूरी, बिस्किट सहित अन्य शीतल खाद्य सामग्री का निरंतर वितरण किया जा रहा है। जिलाधिकारी की इस जनहितकारी पहल को जनपदवासियों का भरपूर सहयोग मिल रहा है और आज इस अभियान ने अपने 68 वें दिन में प्रवेश किया।
वितरण कार्यक्रम समाजसेवी सुनील सक्सेना,स्टेनो शाकिर अली,टीएसआई निहाल सिंह सेंगर,टीएसआई इन्द्रबली सहित विभागीय अधिकारियों, कर्मचारियों एवं समाजसेवियों ने स्वयं श्रमदान करते हुए राहगीरों को शीतल जल एवं छबील वितरित की।

जनपद में लगातार चल रहा यह सेवा अभियान इस बात का प्रमाण है कि जब प्रशासन और समाज एक साथ जनहित के लिए आगे बढ़ते हैं, तो मानवता की सबसे सुंदर तस्वीर सामने आती है। भीषण गर्मी के बीच यह अभियान हजारों लोगों को राहत देने के साथ-साथ सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व का प्रेरणादायी संदेश भी दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *