मनोज कुमार साहू को मिली पीएचडी की उपाधि

Blog

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग (छत्तीसगढ़) के सामाजिक विज्ञान संकाय अंतर्गत राजनीति विज्ञान विषय में श्री मनोज कुमार साहू को डॉक्टरेट (PhD) की उपाधि प्रदान की गई है। उन्होंने अपना शोधकार्य शोध निर्देशक डॉ. श्रीमती बी. एन. मेश्राम, पूर्व प्राचार्य, बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डोंगरगांव तथा सह-निर्देशक डॉ. आयशा अहमद, सहायक प्राध्यापक (राजनीति विज्ञान), सेठ आर.सी.एस. कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, दुर्ग के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक पूर्ण किया।

राजनांदगांव जिले के ग्राम इन्दावानी (सोमनी) निवासी मनोज कुमार साहू अपने गांव के पहले पीएचडी उपाधि प्राप्त करने वाले शोधार्थी बन गए हैं। उनकी यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं, शोधार्थियों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक मानी जा रही है।

अपनी सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए मनोज कुमार साहू ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत सफलता नहीं, बल्कि उनके माता-पिता, गुरुजनों, परिवारजनों तथा सभी शुभचिंतकों के सहयोग, मार्गदर्शन और आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने शोध मार्गदर्शकों, शिक्षकों एवं परिवार के निरंतर प्रोत्साहन को दिया।

मनोज कुमार साहू की इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, शिक्षाविदों, मित्रों एवं शुभचिंतकों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *