पॉक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को कोतवाली जालौन पुलिस ने किया गिरफ्तार*

Blog

ब्रजेश उदैनियाँ की रिपोर्ट

जालौन। कोतवाली जालौन पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया है। पुलिस के अनुसार 31 मई 2026 को दर्ज मुकदमा संख्या 112/2026 में धारा 76, 351(2), 352 बीएनएस एवं 9एम/10 पॉक्सो अधिनियम के तहत नामजद अभियुक्त बलवीर रजक पुत्र स्वर्गीय दयाराम निवासी ग्राम सालाबाद, थाना जालौन, जनपद जालौन (उम्र 56 वर्ष) की तलाश की जा रही थी।

विवेचना कर रहे चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक पाल सिंह ने पुलिस टीम के साथ औरेखी अंडर ओवरब्रिज के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *