मुख्यमंत्री विष्णु देव साय गायत्री यज्ञ में हुए शामिल

राज्य

सनत बुधौलिया की रिपोर्ट 

सनत साबुधौलिया की रिपोर्ट 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज जशपुर जिले के फरसाबहार विकासखण्ड के ग्राम तपकरा में राष्ट्रीय जागरण अभियान 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं मां गायत्री मूर्ति के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस कार्यक्रम का आयोजन 29 फरवरी से 3 मार्च तक गायत्री प्रज्ञापीठ तपकरा भंडारडीपा में अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।

मुख्यमंत्री ने यहां मां गायत्री की पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि गांव वालों के सहयोग से मंदिर का निर्माण किया गया है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम पहुंचने पर ग्रामवासियों और आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि वेद माता गायत्री से प्रार्थना है कि आप सभी को, क्षेत्रवासियों को तथा पूरे प्रदेश वासियों को अपना आशीर्वाद दें। माता गायत्री के आशीर्वाद से आज मैं एक कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री तक के मुकाम पर पहुंचा हूं।
इस अवसर पर पूर्व संसदीय सचिव एवं कंवर समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भारत साय, यश प्रताप सिंह देव, सुनील गुप्ता, शांति हरिद्वार से पधारे बुद्धदेव वर्मा, नेतराम सिंह एवं गायत्री परिवार के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *