मंदसौर/नाहरगढ (तुलसीराम राठौर)–शहर के नाहर सैयद रोड क्षेत्र में एक बार फिर सड़क खुदाई को लेकर क्षेत्रवासियों में नाराजगी देखने को मिल रही है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पालिका इस क्षेत्र की ओर कम ही ध्यान देती है, जिससे छोटी-सी समस्या भी लंबे समय तक बनी रहती है।
जानकारी के अनुसार नाहर सैयद रोड से आगे संजय हिल्स क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति के लिए नगरपालिका द्वारा बन रही नई टंकी भरने हेतु नई पाइपलाइन डाली जा रही है। इसके लिए ठेकेदार द्वारा जेसीबी मशीन से सड़क की खुदाई की जा रही है। हालांकि पेयजल व्यवस्था के लिए किया जा रहा यह कार्य आवश्यक है, लेकिन सड़क को दोबारा समय पर ठीक नहीं किए जाने की आशंका ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। ठेकेदार किया समय पर पेंच वर्क करेगा ।या नपा सड़क बनाएगी। क्योंकि नाहर सैयद रोड पर नगरपालिका अक्सर पेंच वर्क कर गड्ढे भरती हे।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि पहले भी जब सड़क खुदी थी, तब उसे ठीक होने में वर्षों का समय लग गया था। अब फिर वही स्थिति बनने का डर सता रहा है। लोगों ने मांग की है कि पाइपलाइन कार्य पूरा होने के बाद नगर पालिका जिम्मेदारी से सड़क का पुनर्निर्माण जल्द कराए, ताकि आमजन को परेशानी न हो।

कांग्रेस नेता सादिक खान गोरी ,अफजल खान गोरी, अब्दुल मतीन खान, जावेद खान, ने यह भी आरोप लगाया कि नगर पालिका इस क्षेत्र की सुध केवल विशेष अवसरों पर ही लेती है। खासकर होली पर्व के दौरान नाहर सैयद दरगाह पर लगने वाले राष्ट्रीय एकता नाहर सैयद मेले के समय ही साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जाता है, जबकि सालभर क्षेत्र की अनदेखी की जाती है।
क्षेत्रवासियों ने नगर पालिका से मांग की है कि विकास कार्यों के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं के रखरखाव पर भी गंभीरता से ध्यान दिया जाए।
समय पर ठीक की जाए सड़क ,,,,,,
क्षेत्र के पार्षद प्रतिनिधि कांग्रेस नेता नियाज़ अहमद ने बताया कि क्षेत्र की समस्याओं के लिए वे प्रयास करते रहते हे लेकिन नगर पालिका इस क्षेत्र की ओर कम ही ध्यान देती हे।अब जबकि नपा खुद संजय हिल्स के लिए पेयजल पाइप लाइन के लिए सड़क खुदवा रही हे तो नपा ठेकेदार से जिम्मेदारी से समय पर ठीक भी करवाए।
