सोनू करबरिया की रिपोर्ट
नरैनी।
नवसृजित युवा व्यापार मंच के तत्वाधान में आयोजित पुष्पवर्षा होली मिलन समारोह शुक्रवार को हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। लंबे अंतराल के बाद नरैनी के व्यापार मंडल को एक नई दिशा मिलने की पहल दिखाई दी, जिसे नगर के प्रतिष्ठित व्यापारियों ने सराहते हुए नई टीम को पूर्ण सहयोग और संरक्षण देने का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान सभी व्यापारियों ने आपसी भाईचारे, एकता और व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए संगठित होकर कार्य करने की आवश्यकता पर बल दिया। उपस्थित व्यापारियों ने कहा कि युवा व्यापार मंच के गठन से व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और उनके अधिकारों की आवाज बुलंद करने में मजबूती मिलेगी।
कार्यक्रम में पुष्पवर्षा के साथ एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएं दी गईं और आपसी सौहार्द व एकता का संदेश दिया गया।
इस अवसर पर नगर के प्रतिष्ठित व्यापारी राकेश चौरसिया, राजू गुप्ता (लोहा व्यापारी), पुरुषोत्तम गुप्ता (खाद व्यापारी), जगवीर सिंह, आनन्द सोनी, मंगल त्रिपाठी, साकेत ओमर, विजय महाजन, सिमित गुप्ता, शुभम गुप्ता, सचिन साहू, सत्येंद्र सिंह, चैनबाबू पटेल, राममोहन गुप्ता, जीतू लखेरा, आशीष साहू, आनन्द अग्रहरि, विकास सोनी, आशीष विश्वकर्मा, निखिल कचेर, संदीप गुप्ता, सोनू करवरिया, रविशंकर मिश्रा सहित अनेक व्यापारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर व्यापार मंडल को सशक्त बनाने और नगर के व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।
