नीमच शहर में दिन दहाडें सोना चोरी की वारदात का चंद घंटो में पुलिस ने किया पर्दाफाश तथा 65 ग्राम सोना जप्त

Blog

तुलसीराम राठौर

नीमच  i    नीमच शहर में दिन दहाडें सोना चोरी की वारदात का चंद घंटो में पुलिस ने किया पर्दाफाश तथा 65 ग्राम सोने की चोरी होने की घटना का खुलासा, मनगडंत घटना बताने वाला मुनीम ही निकला चोर, चोरी किया सोना जप्त, पुलिस थाना नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच की संयुक्त कार्यवाही ।

पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा चलाये जा रहे चोरी के अपराधों में आरोपियों की धरपकड अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नीमच अंकित जायसवाल के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवलसिंह सिसौदिया व नगर पुलिस अधीक्षक सुश्री किरण चौहान के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी के नेतृत्व में पुलिस थाना नीमचकेंट टीम द्वारा थाना नीमच केंट के अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस में मुनीम आरोपी दिलखुश नागदा को गिरफतार कर 12 लाख रूपयें मुल्य का चोरी किया 65 ग्राम सोना जप्त करने में सफलता प्राप्त की है। घटना का विवरण दिनांक 02.03.2026 को फरियादी मनीष पिता बालकिशन सिंहल, उम्र 56 साल, निवासी तिलक मार्ग नीमच ने थाना नीमचकेंट उपस्थित होकर रिपोर्ट किया की मै म.न. 283 तिलक मार्ग नीमच का रहने वाला हुँ मेरी मंगलम ज्वेलर्स के नाम से सोने चाँदी खरीदने बैचने की दुकान बोहरा गली के पास नीमच मे है, आज दिनांक 02/03/26 को दिन 03.15 के आसपास मेरी दुकान पर काम करने वाला दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया नीमच को जो मेरे यहाँ काम करता है जिसको मैने एक सोने का डल्ला टंच कराने के लिये स्वास्तिक बुलियन के यहाँ भेजा था, जो टंच कराने के बाद 65 ग्राम के आसपास शुध्द सोना लेकर दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा निवासी बिसलवास बामनिया नीमच का वापस दुकान पर आ रहा था। सोना उसने अपनी जेब मे रखना बताया जाकर दुकान पर वापस आते समय डाँक्टर फजल रहमान की गली मे किसी अज्ञात व्यक्ति ने दिलखुश नागदा की पेन्ट की जेब मे रखा 65 ग्राम टंच किया हुआ सोना निकालकर चोरी कर लेकर भाग गया। फरियादी की उक्त रिपोर्ट पर थाना नीमचकेंट पर अपराध क्रमांक 109/2026 धारा 303(2) बी.एन.एस का अज्ञात आरोपी के विरूद्ध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
नीमच शहर में दिन दहाडें हुई सोने की चोरी की वारदात को गंभीरता से लिया जाकर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा थाना प्रभारी नीमच केंट एवं सायबर सेल नीमच की टीम गठित कर अज्ञात आरोपियों की तलाश कर घटना का शीघ्र खुलासा करने के निर्देश दिये गये।
दौराने विवेचना उक्त अपराध में गठित टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की तलाश हेतु भरसक प्रयास किये जाकर घटनास्थल के आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरों एवं घटना के समय का विशलेषण करते घटना संदेहास्पद प्रतित हो रही थी। मुनिम दिलखुश जिसने अपने साथ उक्त घटना घटित होना बताया था को थाना तलब कर उससे सदर अपराध में मनोवैज्ञानिक ढंग, तकनिकी साक्ष्य व हिकमत अमली से पुछताछ करते दिलखुश नागदा द्वारा उक्त घटना मनगणंत रचकर अपने सेठ द्वारा दिये उक्त सोने को गबन करने के उदेश्य से चोरी की झूठी घटना रचना व 65 ग्राम सोना अपने द्वारा घटनास्थल के पास छिपाना बताया। जो आरोपी दिलखुश को सदर अपराध में गिरफ्तार कर न्यायोचित कार्यवाही करते हुये अपराध में गया सोना विधिवत जप्त किया जाकर अपराध में अनुसंधान जारी है।
जप्त मश्रुका- 65 ग्राम सोना किमती लगभग 12 लाख रूपयें । गिरफ्तार आरोपी दिलखुश पिता शांतिलाल नागदा, उम्र 35 साल, निवासी ग्राम विसलवास बामनिया, थाना नीमचसिटी, जिला नीमच। महत्वपुर्ण योगदान उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी नीमच केंट निरीक्षक नीलेश अवस्थी, उनि दिवान सिंह, सउनि शिवलाल कलमी, प्रआर प्रदीप शिन्दें प्रभारी सायबर सेल, आर. राहुल सौलंकी, आर. सोनेन्द्र राठौर, आर. मधुसुदन, आर. कुलदीप सिंह, आर. राजेश जाट, आर. दशरथ, आर. सुनिल शर्मा, आर. प्रहलाद, आर. सर्वेश यादव, आर. आशुतोष मिश्रा, आर. चा. धीरेन्द्र ओझा का योगदान रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *