रिपोर्ट- सन्तोष कुमार सोनी के साथ धर्मेन्द्र कुमार
करतल– विगत दि०10 फरवरी से 27फरवरी तक चलाये जा रहे फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम अभियान की हकीकत जांचने हेतु मुख्य चिकित्साधिकारी बांदा के कुशल निर्देशन में चयनित स्वास्थ्य टीम द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र नरैनी अंतर्गत उप स्वास्थ्य केन्द्र करतल में फाइलेरिया कार्यक्रम की हकीकत जांचने आयी स्वास्थ्य टीम ने कस्बे के प्रत्येक घर-घर जाकर कस्बाई लोगों को खिलाई गयी फाइलेरिया रोधी दवाओं का निरीक्षण किया जिसमें उन्होंने हाउस मार्किंग, दवा वितरण, फाइलेरिया मरीजों की स्थिति का सघन निरीक्षण किया जिसमें लाभान्वित लोगों से संवाद कर जानकारी ली एवं इस रोग के बारे में लोगों को विस्तृत जानकारी दी तथा दवा सेवन करने के बाद लोगों को होने वाली प्रतिकूल समस्या के विषय में भी जानकारी ली इसके साथ साथ मौजूद सभी कार्यरत टीमों द्वारा कार्यक्रम की डाटा फीडिंग करने पर जोर दिया! निरीक्षण के दौरान सभी टीमों का कार्य सन्तोष जनक पाया गया इसके उपरांत कस्बे में संचालित श्री पौराणिक दयानन्द सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय करतल में सम्बंधित ए० एन० एम० अर्चना देवी द्वारा कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के बच्चों को लगने वाले खसरा/रुबैला टीकाकरण का भी निरीक्षण कर जानकारी ली!
इस जिला स्वास्थ्य टीम में श्रीअतुल कुमार (बायोलाजिस्ट) बांदा, श्रीगोपाल यादव (FI) श्रीसूरज खिरिया (FI) श्री रामकिशोर वर्मा( HS)राजू प्रसाद, रंजीत कुमार(PCI)के साथ साथ सम्बंधित टीमें मौजूद रहीं !
