जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक का हुआ आयोजन

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
सड़क दुर्घटनाओं में शून्य किये जाने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के अन्तर्गत चयनित उ0प्र0 के 20 जनपदों के अतिरिक्त योजना का विस्तार करते हुए बाँदा सहित शेष 55 जनपदों को जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के अन्तर्गत सम्मिलित किया गया है, जिसके अन्तर्गत जनपद बाँदा अन्तर्गत सड़क सुरक्षा कार्यों के क्रियान्वयन हेतु स्टेक होल्डर विभागों द्वारा 3959.28 लाख का बजट आगणन करते हुए माँग शासन को प्रेषित की गयी है, जिसके क्रम में सेव लाइफ फाउन्डेशन द्वारा जनपद में जीरो फैटेलिटी को सुनिश्चित किये जाने हेतु कार्ययोजना तैयार की जायेगी।

 

जिलाधिकारी महोदया की अध्यक्षता में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में उक्त योजना के कार्यान्वयन एवं नोडल अधिकारियों के द्वारा किये जाने वाले कार्यों पर चर्चा की गयी तथा अध्यक्ष महोदया द्वारा बांदा बिसण्डा ओरन सिंहपुर पहाडी रोड व बांदा-बबेरू कमासिन राजापुर मार्ग पर घटित सड़क दुर्घटनाओं के सम्बन्ध में उक्त मार्गों की विस्तृत डेफ्थ रिपोर्ट दुर्घटना कारणों सहित प्रस्तुत किये जाने हेतु लोक निर्माण विभाग व यातायात विभाग को निर्देशित किया गया।                बैठक में श्री श्यामलाल, सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की सहायता किये जाने हेतु शासन द्वारा चलायी जा रही महत्वपूर्ण राहवीर योजना के प्रचार-प्रसार हेतु जनपद के विभिन्न प्रमुख स्थानों पर 08 होर्डिंग लगायी गयी हैं साथ ही हिट एण्ड रन योजना के अन्तर्गत प्राप्त 03 प्रकरणों प्राप्त हुए है, जिन पर पीडितों के परिवारजनों को मुआवजा राशि दिलवाये जाने की कार्यवाही प्रचलित है।सड़क किनारे खड़े वाहनों से हो रही दुर्घटनाओं से बचाव हेतु जनपद में 26 होल्डिंग एरिया का चिन्हांकन किया गया एवं वाहन स्वामियों / चालकों से अपील की गयी है कि अपने वाहनों को अवैध रूप से सड़क किनारे खड़ी न कर निर्धारित होल्डिंग एरिया में ही खड़ी करें। जिलाधिकारी महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि सडक किनारे खड़ी वाहनों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही की जाये।जाये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *