मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर के माध्यम से, छात्रों को UPSC/UPPSC, NEET, IIT-JEE, SSC और अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए प्रदान की जा रही नि:शुल्क कोचिंग*

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: 6 फरवरी- सिविल व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की मध्यम व गरीब वर्ग के छात्र-छात्राएं भी तैयारी कर सकें। इसको लेकर सरकार मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग सेंटर संचालित कर रही है। जिसके जरिए छात्र छात्राओं को इन प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुक्ल तैयारी कराई जाती है। बांदा शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में वर्ष 2021 से अभ्युदय कोचिंग संचालित है। जिसमें सैकड़ो छात्र छात्राएं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं। कोचिंग में ऑफलाइन कक्षाओं के साथ साथ ऑनलाइन कक्षाएं और डिजिटल स्टडी मैटेरियल भी उपलब्ध है। जिसके जरिए छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन में किसी प्रकार की कोई समस्या नहीं होती और यहां पर उनके लिए सभी प्रकार के पाठ्यक्रम उपलब्ध हैं। शिक्षकों के द्वारा छात्र-छात्राओं को उचित मार्गदर्शन और अध्ययन सामग्री प्रदान की जाती है।

राजकीय महिला महाविद्यालय में संचालित है मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग

बांदा शहर के राजकीय महिला महाविद्यालय में मुख्यमंत्री अभ्युदय कोचिंग संचालित है। जिसकी कमेटी में सीडीओ, समाज कल्याण अधिकारी व डीआईओएस समेत जिला स्तर के 7 अधिकारी हैं। यहां पर 50 शिक्षकों के द्वारा शिक्षण का कार्य किया जाता है और जो शिक्षक हैं वह उच्च शिक्षित है। यूपीएससी की तैयारी वहीं शिक्षक करवाते हैं जिन्होंने 2 बार मेंस की परीक्षा दी है। वही एसएससी की तैयारी के लिए अच्छे अनुभवशील शिक्षक हैं। यहां पर UPSC में 139 छात्र-छात्राएं पंजीकृत है तो वहीं SSC में 138 व NEET में 90 छात्र छात्राएं पंजीकृत हैं।

अभ्युदय कोचिंग सेंटर के कोऑर्डिनेटर श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि हमारे यहां वर्तमान में एसएससी और सिविल की तैयारी कराई जा रही है। और यहां पर सैकड़ो की संख्या में छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। यहां पर साक्षी नाम की एक छात्रा ने यूपीएससी की प्री परीक्षा भी क्वालीफाई की है और अब वह यहां पर मेंस की तैयारी कर रही है। इन्होंने बताया कि अभी विश्वविद्यालय की परीक्षाएं आने वाली है। जिसको लेकर छात्र-छात्राओं की संख्या में कुछ कमी है। लेकिन जुलाई के महीने से यहां पर छात्र-छात्राओं की अच्छी संख्या रहती है और यहां पर छात्र-छात्राएं आकर पठन-पाठन करते हैं। इन्होंने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को बाहर भेजने की बजाय यहां पर भेजें और सरकार द्वारा संचालित निःशुल्क इस कोचिंग में भेजकर तैयारी कराएं। इन्होंने बताया कि सिविल समेत अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए यहां अच्छा अवसर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *