राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेला ग्राम खिरिया जनपद बांदा मे, संत समागम

Blog

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा ii       दिनांक 1 फरवरी से 5 फरवरी तक निरंतर चल रहे, राष्ट्रीय ग्रामीण अंचल रामायण मेला ग्राम खिरिया जनपद बांदा मे, संत समागम कवि सम्मेलन राम कथाएं तथा अन्य प्रातों से आए हुए कलाकारों का जमावड़ा लगा हुआ है, प्रतिदिन मनभावन प्रस्तुतियां दी जा रही है, गजब तब हो गया, जब केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार से आई हुई जादू टीम, आर सी योगा एंड पार्टी द्वारा भारत सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए, कामदगिरि के अधिकारी महंत, मदन गोपाल दास जी को मंच में सम्मान सहित बुलाकर, श्री योगा जी ने जादूई हृदय का एक्सरे किया, और जनता जनार्दन में घोषणा की आज हम बताएंगे कि स्वामी जी के हृदय में हमेशा क्या रहता है, और उनके हृदय में काली एक्स-रे प्लेट पकड़ा दी, देखते ही देखते उस प्लेट में सुंदर राम जी की तस्वीर उभर आई, और श्री योगा जी ने कहा स्वामी जी के हृदय में हमेशा राम बसते हैं राम जी का दर्शन करते ही पंडाल में बैठे सभी स्त्री पुरुष बच्चों ने प्रसन्न होकर जय श्री राम के नारे लगाते हुए जोरदार तालियां बजाईं और पूरा पंडाल राम मय हो गया फिर श्री योग जी ने जादुई करिश्मे द्वारा सुंदर ताजे फूलों की मलायें बनाकर श्री राम जी को अर्पित किया और दूसरी माला से कामदगिरि के महंत श्री मदन गोपाल दास जी को सम्मानित किया श्री आर सी योगा ऐन्ड पार्टी द्वारा बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ प्रधानमंत्री खाद्यान्न पूर्ति योजना आजादी का अमृत महोत्सव प्रधानमंत्री शहरी एवं ग्रामीण आवास योजना आदि सभी भारत की नीतियों उपलब्धियों को मनोरंजक ढंग से प्रस्तुत किया, सभी ने देखा सुना और सराहा इस मेला के आयोजक श्री विमल कांत तिवारी जी ने केंद्रीय संचार ब्यूरो सूचना प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार की राहना करते हुए श्री योगा एंड पार्टी को अंग वस्त्र से अलंकृत कर सम्मानित किया ii

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *