*बुंदेलखंड कबड्डी लीग 2026 की विजेता बनी मलखान राइडर

Blog

 

अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
*पन्ना डायमंड रही रनर अप*
_कबड्डी लीग में काल्पनिक भालुओं ने नृत्य कर सभी का जीता दिल_
बुंदेलखंड कबड्डी लीग 2026 (सीज़न–2) के अंतर्गत खेले गए मुकाबलों में रविवार को दर्शकों को एक से बढ़कर एक रोमांचक मैच देखने को मिले। हर मुकाबले में तेज़ रेड, मजबूत टैकल और आख़िरी पलों तक चले संघर्ष ने खेल प्रेमियों को रोमांच से भर दिया।
दिन के मुकाबलों के परिणाम इस प्रकार रहे—
मलखान राइडर्स ने पन्ना डायमंड्स को 41–37 से पराजित कर बुंदेलखंड कबड्डी लीग सीजन 2 का विजेता बन सभी को गौरवान्वित किया
मलखान राइडर्स ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए पन्ना डायमंड को 4 प्वाइंट से मात दे विजेता ट्रॉफी पर कब्जा किया। इस कबड्डी लीग में आठ टीमों ने
महाराजा खेत सिंह,आल्हा योद्धा,पन्ना डायमंड्स,
मलखान राइडर्स,बुंदेलखंड एक्सप्रेस,छत्रसाल बुंदेला महाराजा खेत सिंह,ऊदल लायंस ने दमदार प्रदर्शन करते हुए कब्बड्डी लीग में प्रतिभाग कर बांदा की समस्त कबड्डी प्रेमियों खेल प्रेमियों का दिल जीत कर अपना शानदार प्रदर्शन किया
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श् श्रीमती संध्या कुशवाहा डायरेक्टर भगवत प्रसाद अकैडमी उनके साथ
एएसपी श्री शिवराज, शेख शादी जमा,बाबा फ़रीद,चंद्र मौली भारद्वाज, नितिन द्विवेदी, दीपाली गुप्ता, शबीहा रहमानी, कमलेश साहू, मानतसा कातिव, रेहान खान, विकल्प शर्मा, कुक्कू माली,राजकुमार राज अमित सेठ भोलू, आरिफ खान जीतूयादव, फिरोज मिर्जा अजय कुमार,मोहनसाहू सैयद अहमद मग़रवी, ईशान सिंह,राजेंद्र अवस्थी,डॉ. शरीफ़, शब्बीर अली जुगनू प्रवीण पांडे, सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक एवं खेल प्रेमी मौजूद रहे।
साथ ही विभिन्न टीमों के ओनर नितिन द्विवेदी, कमलेश कुशवाहा,शाहिद अन्ना क्षितिज त्रिपाठी, अरुणेश सिंह ईशांत सिंह लवी सौरभ यादव ने भी मैदान पर उपस्थित रहकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रोमांचक मुकाबले में अपनी भागीदारी सुनिश्चित की
कार्यक्रम में अतिथि के रूप में उपस्थित अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज जी ने कहा कि
“बुंदेलखंड कबड्डी लीग ने यह साबित कर दिया है कि हमारे क्षेत्र में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। खिलाड़ियों का जोश,अनुशासन और खेल भावना देखकर यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में बुंदेलखंड कबड्डी के राष्ट्रीय मंच पर नई पहचान बनाएगा। ऐसे आयोजन युवाओं को सही दिशा देने का काम करते हैं।”
मैचों के दौरान राइफल क्लब खेल मैदान दर्शकों की तालियों और नारों से गूंजता रहा। हर टीम ने खेल भावना के साथ मुकाबला खेला, जिससे लीग का स्तर और भी ऊँचा होता नजर आया।
इस पूरे आयोजन में जिला कबड्डी संघ, बाँदा के *अध्यक्ष श्री अंकित कुशवाहा,सचिव श्री कमल यादव,एवं कोषाध्यक्ष श्री सुनील सक्सेना* ने तीन दिवसीय कबड्डी लीग के आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों खेल प्रेमियों का हृदय से आभार व्यक्त कर आगे आने वाले समय पर अपना समर्थन देने का आवाहन किया आयोजन समिति ने बताया कि लीग के माध्यम से बुंदेलखंड के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का सशक्त मंच मिल रहा है।
इस कबड्डी लीग का संचालन एवं मंच की गरिमा अपने शब्दों से बनाने के लिए महेश साहिल,अबरार फारुकी, इंद्रवीर सिंह जी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
अंत में सभी विनर, रनर टीम एवं आए हुए अतिथियों को मोमेंटो,साल, माला आदि देकर सम्मानित किया एवं उन सभी का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *