12 वाहन चालकों का ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में हुआ चालान*

Blog

    सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

सड़क दुर्घटनाओं पर कमी लगाये जाने के उद्देश्य से मुख्य सचिव, उ०प्र० शासन के पत्र संख्या 3033/तीस-3-2025 दिनांक 31.12.2025 द्वारा दिनांक 01.01.2026 से 31.01.2026 तक राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह आयोजित किये जाने के निर्देश के क्रम में आज दिनांक 11.01.2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के ग्यारहवें दिवस श्री वीरेन्द्रनाथ राजभर, यात्री / मालकर अधिकारी द्वारा यातायात टीआई श्री संजय मिश्रा के साथ भूरागढ़ व जरैली कोठी के पास सयुक्त रूप से नशे में वाहन संचालित करने वाले वाहनों के चालकों के विरूद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान 62 वाहनों का चालकों को ब्रेथ एनालाइजर द्वारा चेक किया गया एवं नशे की हालत में पाये जाने पर 12 वाहन चालकों का ड्रंकन ड्राइविंग के अभियोग में चालान किया गया है।

उक्त के अतिरिक्त 26 बिना हेलमेट सहित अन्य अभियोगों में 31 चालान किये गये।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *