अभिवादन एक्सप्रेस
सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट
कोंच। विधायक मूलचंद्र निरंजन ने कोंच ब्लॉक के ग्राम सामी और हिंगुटा में दो सड़कों का निर्माण कराए जाने को लेकर शनिवार को भूमि पूजन किया। इन दोनों सड़कों के निर्माण पर करीब 1 करोड़ 28 लाख की लागत आएगी।
ग्राम सामी में त्वरित आर्थिक विकास योजनांतर्गत मुन्ना प्रजापति के मकान से लेकर बालजी गुर्जर के मकान तक 500 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क के निर्माण के लिए वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमिपूजन किया। इसके निर्माण पर करीब 38 लाख रुपए की लागत आएगी। इसके अलावा ग्राम हिंगुटा में बुंदेलखंड विकास निधि योजनांतर्गत 1.150 मीटर लंबी सड़क का निर्माण होना है जिसमें 90 लाख रुपए की लागत आएगी। विधायक मूलचंद्र ने ब्राह्मणों द्वारा उच्चारित वेद मंत्रों के बीच भूमि पूजन किया और फावड़े से खुदाई कर निर्माण कार्य का शुभारंभ कराया। इस दौरान विधायक ने कहा, उनका लक्ष्य है कि विधानसभा क्षेत्र में कस्बों से लेकर गांवों तक में कोई भी सड़क टूटी-फटी न रहने पाए। जो खराब सड़कें बनने से रह गई हैं वह सभी प्राथमिकता के आधार पर जल्द ही बनवाई जाएंगी। इससे पूर्व प्रधानों सहित ग्रामीणों ने विधायक का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर आनंद पचौरी, बालजी गुर्जर, गौरव गुर्जर, दिग्विजय सिंह, कन्हैया वर्मा, सुनील शर्मा, विकास पटेल धनौरा, गौरी चबोर, प्रदीप पटेल, बबलू गुर्जर, दीपू परिहार आदि मौजूद रहे।