सड़क दुर्घटना में हुई व्यापारी की मौत के मामले में ट्रक चालक पर हुआ मुकदमा दर्ज

Blog

 

राघवेन्द्र शर्माकी रिपोर्ट

उरई(जालौन)। सिरसा कलार थाना क्षेत्र के ग्राम न्यामतपुर में बीती रात ट्रक चालक ने व्यापारी को कुचल दिया था। जिसके बाद व्यापारी की मौत हो गई थी। इसी मामले में मृतक के भाई की तहरीर पर सिरसा कलार थाना पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आज शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

घटना के बारे में मालूम हो कि उरई शहर के मुहल्ला पटेल नगर निवासी 45 वर्षीय धर्मेंद्र विश्नोई ग्रामीण क्षेत्र के बाजारों में कार से कपड़े बेचने जाता था। गुरुवार को नियामतपुर में बाजार लगा था, इसलिए वह वहां दुकान लगाए थे। रात करीब 9 बजे वह घर लौट रहे थे। इसी दौरान न्यामतपुर चौराहे के पास वह किसी से बात करने के लिए बाहर निकले। तभी जोल्हूपुर की तरफ से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। जिससे उनकी कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई और वह सड़क पर जा गिरे थे। जिससे बाद ट्रक का अगला पहिया उनके सिर पर चढ़ गया और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद एसआई चेतराम बुंदेला ने मौके पर पहुंचकर मृतक की शिनाख्त कराने के बाद शव को मेडिकल कालेज भिजवाया था।इसी मामले में मृतक के भाई अमित विश्नोई को सूचना दी थी। मृतक के भाई अमित ने बताया कि बड़े भाई पत्नी कीर्ति व तीन पुत्री व एक पुत्र का भरण पोषण कपड़े बेचकर करते थे। भाई की मौत से सभी बेहाल हैं। पुलिस ने पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही ट्रक को चालक समेत पकड़ लिया गया है। भाई की तहरीर पर दुर्घटना में मृत्यु कारित करने का मुकदमा दर्ज कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *