बांदा केन महोत्सव में हुई नौका दौड मे प्रथम स्थान पाने वाले  समूह को  मिली साइकिल 

Blog

 

सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

जिला मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने जानकारी देते हुए अवगत कराया गया कि बांदा के भूरागढ़ क्षेत्र में शुक्रवार को बांदा केन महोत्सव कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला गंगा समिति, गंगा समग्र कानपुर प्रांत, विश्व हिंदू महासंघ गौरक्षा प्रकोष्ठ एवं बुंदेलखंड केन सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित किया गया एवं कार्यक्रम के आयोजक विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष एवं गंगा समग्र कानपुर प्रांत के जिला संयोजक महेश कुमार प्रजापति रहे। इस दौरान कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री भारत सरकार भानू प्रताप सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में बांदा भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, नगर पालिका अध्यक्ष मालती गुप्ता बासू, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष विनोद जैन, सदर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ, वरिष्ठ भाजपा नेता आयुष त्रिपाठी वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया एवं वरिष्ठ समाजसेवी अमित सेठ भोलू सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें नौका विहार, नौका दौड़ प्रतियोगिता, सांस्कृतिक गायन एवं वादन, बुंदेलखंडी लोकनृत्य, बुंदेलखंड का प्रसिद्ध आल्हा गायन, दिवारी नृत्य सहित तमाम कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दूर दराज से कलाकार कार्यक्रम में आकर शामिल हुए और अपनी सुंदर प्रस्तुति दी। इस मौके पर तमाम कार्यक्रमों में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों को उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों लोगों की भीड़ इकट्ठा रही एवं कार्यक्रम का लुत्फ उठाया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने पधारकर श्रीराम जानकी की आरती उतारी एवं केन जल महाआरती में भी शामिल हुए तत्पश्चात उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि यह बहुत ही सुंदर कार्यक्रम है जोकि नदियों के बचाव एवं संरक्षण के लिए जागरूक करने वाला है साथ ही उन्होंने इस कार्य में लगे सभी लोगों को बधाई भी दी। कार्यक्रम के अंत में सभी ने केन मईया की जय गंगा मईया की जय के उदघोष के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया। नौका दौड़ निर्णायक मंडल पर संरक्षक खेमराज निषाद, क्रांति निषाद शाहिद अली खान शुभम निषाद सुनील निषाद विजय निषाद श्रीमती पूर्णिमा निषाद राजू हरमन सिंह रामकृष्ण निषाद
इस दौरान उपस्थित अनीता शुक्ला नगर मंत्री भाजपा अनीता गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आरती देवी जिला मंत्री रीना कश्यप पुष्पा देवी शिवानी सिंह ठाकुर मनु निगम उमा देवी निषाद कार्यक्रम का संचालन संजय काकोनिया पैरामेडिकल कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश जिला अध्यक्ष अधिवक्ता प्रकोष्ठ दीपक शुक्ला जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा व्यापार मंडल प्रेम गुप्ता जिला अध्यक्ष खाटू श्याम सेवा मंडल वीरेंद्र गुप्ता जिला संयोजक महेश तिवारी जिला सह प्रभारी आलोक कुमार निगम जिला महामंत्री राकेश कुमार त्रिपाठी जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेश कुमार धुरिया जिला उपाध्यक्ष श्री राम निषाद जिला उपाध्यक्ष आलोक प्रजापति जिला उपाध्यक्ष मोंटू गुप्ता रविंद्र सिंह जिला मंत्री नगर अध्यक्ष ऋषभ कुमार विश्वकर्मा नगर उपाध्यक्ष रामकरण पाल तहसील अध्यक्ष वीरेंद्र प्रजापति तिंदवारी ब्लाक अध्यक्ष रिंकू सिंह चित्रकूट जिला अध्यक्ष धीरज त्रिपाठी रजनीश प्रजापति सत्यम मिश्रा संतोष धुरिया अविनाश राय अवधेश प्रजापति आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *