योगी सरकार ने बुंदेलखंड के श्रद्धालुओं को संगम तट तक लाने ले जाने के लिए किए खास इंतजाम*

Blog

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

बांदा: – प्रयागराज में माघ मेले की शुरुआत हो गई है। और बुंदेलखण्ड के चित्रकूट धाम मंडल के श्रद्धालुओं को संगम तट तक ले जाने के लिए योगी सरकार ने खास इंतजाम किए हैं। मंडल के चार जनपदों से 280 बसों का संचालक परिवहन विभाग कर रहा है। वही भीषण ठंड और कोहरे को देखते हुए बसों में फॉग लैंप, विंडो कैचर, हार्न व सीटों पर विशेष ध्यान दिया गया है और सभी बसें अच्छी हालत में है। वहीं ये सभी बसें हमीरपुर के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक रामप्रताप साहू की देखरेख में चल रही हैं।

*बांदा, महोबा, हमीरपुर व राठ डिपो से हो रहा बसों का संचालन*

आस्था की नगरी प्रयागराज में शुरू हुए माघ मेले में बुंदेलखण्ड के चित्रकूट मंडल से जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए बांदा डिपो से 80 बसें चलाई जा रही है और प्रमुख स्नान पर्वों पर प्रत्येक 15 मिनट में बसों का संचालन किया जाएगा। वहीं महोबा डिपो से भी 80 बसें चलाई जा रही हैं। इसके अलावा हमीरपुर जनपद के राठ डिपो से 65 बसें व हमीरपुर जिला मुख्यालय डिपो से 55 बसों का संचालन किया जा रहा है। और ये सभी बसें अच्छी हालत में हैं। वहीं अगर रास्ते मे बसें खराब हो जाती हैं तो बसों को ठीक करने के लिए 2 टेक्निकल टीमों को भी तैनात किया गया है जिसमें चालक समेत 7 सदस्य हैं। जो सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचकर बसों को दुरुस्त करने का काम करेंगे।

*भीषण ठंड की वजह से अभी श्रद्धालुओं की संख्या है कम*

बांदा डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक मुकेश बाबू गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि माघ मेले को लेकर जितनी भी बसें मंडल से लगाई गई है वह सभी अच्छी हालत में है. और इन बसों में भीषण ठंड व को देखते हुए फॉग लैंप, हेडलाइट, विंडो कैचर, हार्न व सीटों की दशा समेत साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। और श्रद्धालुओं की उपलब्धता के आधार पर इन बसों का संचालन किया जा रहा है। इन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से भीषण ठंड देखने को मिल रही है। जिसके चलते अभी फिलहाल प्रयागराज माघ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में कमी दिखाई दे रही है। वहीं जैसे-जैसे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी उसी हिसाब से आगे बसों को श्रद्धालुओं की उपलब्धता के आधार पर चलाया जाएगा। और शासन के निर्देशों के क्रम में बसों का संचालन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *