सुशील कुमार मिश्रा की रिपोर्ट
महर्षि बामदेव सभागार, कलेक्ट्रेट बांदा में प्रतिवर्ष की भांति पेंशनर दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी बांदा अजय कुमार पाण्डेय ने की। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) माया शंकर, मुख्य चिकित्साधिकारी बृजेन्द्र सिंह, वित्त एवं लेखाधिकारी (बेसिक/माध्यमिक) नरेंद्र कुमार, अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेंद्र सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप पाण्डेय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राजाबाबू बाजपेई, अध्यक्ष सिविल पेंशनर परिषद ने पेंशनर कक्ष बनवाए जाने पर जिलाधिकारी एवं मुख्य कोषाधिकारी का आभार व्यक्त किया तथा बैंकों में बुजुर्ग पेंशनरों के लिए अलग काउंटर लगाए जाने और चिकित्सा प्रतिपूर्ति के दावों का शीघ्र निस्तारण किए जाने की मांग रखी। वहीं कन्हैयालाल दीक्षित, अध्यक्ष उ०प्र० प्राथमिक शिक्षक कल्याण परिषद ने नोशनल इंक्रीमेंट से संबंधित पेंशन पुनरीक्षण की मांग की। बी.एल. सिंह, मंडल अध्यक्ष उ०प्र० सेवानिवृत्त डिप्लोमा इंजीनियर्स कल्याण संघ ने आठवें वेतन आयोग के अंतर्गत पेंशनरों को समस्त लाभ सम्मिलित किए जाने की मांग उठाई।
