*पर्यावरण,प्रकृति संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन पर बच्चों को किया गया जागरूक*

Blog

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

जलवायु परिवर्तन की समस्या पर सतत रूप से जन जागरूकता अभियान चला रही पंजीकृत गैर सरकारी संस्था “जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउंडेशन” द्वारा आज दिनांक 08 दिसंबर 2025 को, राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी, जिला -बांदा ( उत्तर प्रदेश) में इस विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया | संगोष्ठी में वक्ताओं ने पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन पर बच्चों को जागरूक किया | प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार पटेल जी ने कहा कि जब तक प्रकृति संरक्षित है, तभी तक तक हम संरक्षित है इसलिए प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए | संस्था के वानिकी विशेषज्ञ श्री हनुमान दास राजपूत जी ने प्रकृति का तारतम्य भगवान् से जोड़ा तथा कहा कि जिस तरह भूगर्भ जल के स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है उसके लिए वर्षा के दिनों में मेड बंदी इत्यादि के द्वारा भूगर्भ जल संवर्धन में सभी को अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए | संस्था के संस्थापक श्री श्रीराम सिंह लोध जी ने स्वरचित कविता के द्वारा जल की महत्ता एवं वास्तविक विकास की परिभाषा का वर्णन किया | उन्होंने जल संरक्षण हेतु जागरूक करने हेतु स्वलिखित पुस्तक #जलाभिषेक# को उपहार स्वरूप विद्यालय को भेंट किया | अंत में विश्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम “पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण ” पर विद्यालय में गोष्ठी आयोजित कराने हेतु ,प्रधानाचार्य जी व समस्त स्टाफ का आभार, संस्थापक जी द्वारा व्यक्त किया गया | इस अवसर पर शिक्षक श्री रामबाबू पटेल,सर्वेश तिवारी,श्रीनिवास गर्ग शिवकरण कुशवाहा,आनंद कुमार रोहित नंदन एवं राजा भैया सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *