शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव। नगर साहू संघ एवं तहसील साहू संघ डोंगरगांव का शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश साहू संघ के अध्यक्ष डॉ. नीरेंद्र साहू थे। समारोह की अध्यक्षता जिला साहू संघ अध्यक्ष भागवत साहू ने की। वहीं खुज्जी विधायक भोला राम साहू तथा पूर्व विधायक श्रीमती छन्नी साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
समारोह के दौरान जिला साहू संघ उपाध्यक्ष महेश्वर साहू का स्मृति चिन्ह एवं वस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया। अतिथियों ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए संगठन को मजबूत करने और समाज उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में तहसील साहू संघ अध्यक्ष शिवराम साहू, नगर अध्यक्ष कौशल साहू, सचिव उमेश साहू, संगठन सचिव माधव साहू, तहसील साहू संघ राजनांदगांव अध्यक्ष चंद्रशेखर साहू सहित बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।
