सुनील सक्सेना की रिपोर्ट
बाँदा । हिरा मॉडल एवं हिरा इस्लामिया इंटर कॉलेज नरैनी रोड बाँदा में 29वी० वार्षिक क्रीडा प्रतियोगिता श्री मोहम्मद इरफानउल्ला खान (उप जिला अधिकारी) द्वारा किया गये शुभारम्भ का समापन आज 22/11/2025 को मुख्य अतिथि श्री दिलीप मिश्रा (चौकी इंचार्ज, मेडिकल कॉलेज बाँदा) के कर कमलो द्वारा किया गया। इसके पूर्व मुख्य अतिथि महोदय दिलीप मिश्रा, श्री रहमान अली (नेशनल हॉकी खिलाडी), श्री शाहिद वली खान (पूर्व हॉकी खिलाडी व शारीरिक शिक्षक खानकाह इंटर कॉलेज बाँदा), श्रीमती रेशमा खातून (शारीरिक शिक्षक नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज), श्री रमेशचन्द्र (मंडलीय सचिव एवं शारीरिक शिक्षक आदर्श बजरंग इंटर कॉलेज), ज्ञानचन्द्र (क्रीडा प्रभारी परमहंस श्री रणछोडदास इंटर कॉलेज खप्तिहा कला बाँदा), रविन्द्र बाबू श्रीवास (शारीरिक शिक्षक, राजकीय आश्रम पद्ध्यति इंटर कॉलेज हरदौली बाँदा), श्रीमती अन्तिमा श्रीवास्तव (शारीरिक शिक्षका, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज बाँदा). इस्मिता द्विवेदी (भगवती प्रसाद ओमर बालिका इंटर कॉलेज बाँदा), फरीद बाबा (राष्ट्रीय कबड्डी खिलाडी एवं कोच), मोनू, आबिद बक्श एवं महेश पाल आदि ने विद्यालय के छात्र छात्राओं का परिचय लेकर उनके द्वारा खेले गये खेल-कूद भूरि-भूरि प्रशंसा की, और कहा कि ऐसे ही छात्र छात्राये विद्यालय, जिला, राज्य एवं देश का नाम रोशन करते है। तत्पश्चात विद्यालय के छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया!
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आज विद्यालय में साथ ही साथ विद्यालय से राज्य स्तरीय कबड्डी, क्रिकेट, फुटबाल आदि प्रतियोगिता में चयनित छात्र अल्केफ अली (कबड्डी अंडर 14), मो० शहबाज (फुटबॉल अंडर 14), तौहीद रब्बानी (क्रिकेट अंडर 17), मो० अफ्फान (कबड्डी अंडर 19), शेख मो० अमीन (कबड्डी अंडर 19), करम असमद (क्रिकेट अंडर 19) को भी शील्ड, प्रशस्ति पत्र एवं पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय प्रांगण में खेले गये खेल-कूद में प्री-नर्सरी के अमीन ने कलेक्ट द बॉल व जैनुलआबदीन ने जम्प विथ बॉल में, नर्सरी के इल्हाम ने कप विथ बॉल व जैद ने कप विथ कोन में, के.जी. के आकिब अली ने कलेक्ट द कोन व हुमैद ने कप टावर गेम
में, कक्षा 1 के रजीउद्दीन ने म्यूजिकल चेयर रेस में, कक्षा 2A में फैजान ने कोन रेस में, कक्षा 28 में मो० अहद अली ने कोन विथ प्लेट रेस में, कक्षा 3 के इस्माइल ने रैबिट रेस में, कक्षा 4 के जहरा ने एंटरटेनमेंट रेस में प्रथम स्थान प्राप्त किया! इसी क्रम में बैडमिंटन प्रतियोगिता में इल्मा (ब्लू वर्ग) विनर व रमिजा फातिमा (ग्रीन वर्ग) में रनर रही. कबड्डी सीनियर में ब्लू वर्ग विनर व येलो वर्ग रनर, कबड्डी जूनियर में ग्रीन विनर व रेड वर्ग रनर रहे! आज हुए क्रिकेट के फाइनल मैच में ग्रीन टीम ने रेड टीम को परास्त कर 2025 का खिताब अपने नाम किया! आये हुए अतिथियों ने 2024-25 में अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरुस्कार देकर सम्मानित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती मरयम खान ने आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शिक्षक राहुल रावत, शारीरिक शिक्षक अशोक कुमार विद्यालय की उप प्रधानाचार्य श्री चाँद बाबू, श्रीमती सालेहा खान व समस्त शिक्षको ने पूर्ण सहयोग प्रदान किया
