बाँदा रोटी बैंक टीम ने जरूरतमंदों को किया वृहद कंबल,कपड़ा,किताबें,जूतेचप्पल आदि का वितरण

Blog

 

 

सुनील सक्सेना की रिपोर्ट

आज दिनांक 16 नवम्बर 2025 को प्रत्येक रविवार की तरह आज भी बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा और बांदा रोटी बैंक सोसाइटी के सहसंरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज जी के संरक्षण में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम की अध्यक्षता में बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी के शाखा प्रमुख खुटला महेन्द्र पाल के नेतृत्व में,ग्राम प्रधान ग्राम चिल्ली अशोक कुमार प्रजापति जी की उपस्थिति में,समाजसेवी प्रशान्त सिंह के विशेष सहयोग से बाँदा शहर के जिम्मेदार जागरूक लोगों के द्वारा दान में दिए गए 25 कम्बल, कपड़े, किताबें,जूते चप्पल आदि का वितरण ग्राम चिल्ली ब्लॉक बड़ोखर बाँदा के जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया तथा साथ ही ग्रामीणों को सर्पदंश, स्वास्थ्य,स्वच्छता तथा उनके कानूनी अधिकारों के प्रति बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी की टीम की महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फ़ात्मा और संगठन मंत्री सुनील सक्सेनाके द्वारा जागरूक किया गया,समाजसेवी प्रशान्त सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। उक्त कम्बल,कपड़े,किताबें, जूते चप्पल आदि पाकर ग्रामवासियों में अपार खुशी दिखाई दी सभी लोगों को दुआओं और आशीर्वाद से नवाजा उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप में अध्यक्ष रिज़वान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम,महामंत्री मोहम्मद अज़हर, सोशल मीडिया प्रभारी अख्तर किरमानी,महिला सोशल मीडिया प्रभारी रिचा रैकवार,उप शाखा प्रमुख छिप्तहरी अलीमुद्दीन,सदस्य निहाल खान,शहाना खान, शफ़ीक़ अहमद, जगदीश श्रीवास, समाजसेवी प्रमोद कुमार एडवोकेट, अमर सिंह भदौरिया एडवोकेट, शिवबली सिंह, सचिन सिंह, ज्ञान सिंह, आदि पदाधिकारी , सदस्यों एवं समाजसेवियों ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया और कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *