तुलसी विवाह एवं छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

Blog

   शिव शर्मा की रिपोर्ट

राजनांदगांव। आज तुलसी विवाह एवं छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस का आयोजन पूरे हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर सिन्हा परिवार द्वारा विधिविधान से तुलसी विवाह की पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार तुलसी माता का श्रृंगार किया गया और भगवान शालिग्राम से उनका विवाह संपन्न कराया गया।
पूजा-अर्चना के पश्चात छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर प्रदेश की समृद्ध संस्कृति, लोक परंपरा और गौरवशाली इतिहास को याद किया गया। परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ दीं और प्रदेश की खुशहाली व उन्नति की कामना की।
इस अवसर पर घरों की सुंदर साज-सज्जा की गई तथा पूरे परिसर को दूधिया रोशनी से नहलाया गया, जिससे वातावरण अत्यंत भव्य और आध्यात्मिक बना रहा।
सिन्हा परिवार ने बताया कि तुलसी विवाह और छत्तीसगढ़ दिवस दोनों पर्व एक साथ आने से इस वर्ष का आयोजन विशेष और यादगार बन गया।इस अवसर पर अंगेश्वर सिन्हा ,खुमेशवरी सिन्हा सृष्टि सिन्हा, विवेक सिन्हा, टुकेंद्र सिंहा, हेमलता सिन्हा,अनुराग सिन्हा,अंजलि सिन्हा, भुनेश्वरी सिन्हा सहित सभी ने देव उठनी पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *