मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन से पहले उरई में चला अतिक्रमण हटाओ अभियान

Blog

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

उरई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगामी 9 अक्टूबर के उरई दौरे से पहले
जालौन जिला प्रशासन पूरी मुस्तैदी से तैयारियों में जुट गया है।
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए
इंदिरा स्टेडियम से लेकर पुलिस लाइन तक
अतिक्रमण हटाने, सड़क सुधार और सफाई अभियान तेज़ कर दिए गए हैं।
नगर पालिका, पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीमों ने
कई स्थानों पर बुलडोज़र चलाकर रास्ते खाली कराए,
दीवारों की रंगाई-पुताई, सड़क मरम्मत, और
सार्वजनिक स्थलों की सजावट का कार्य भी जारी है।
डीएम राजेश कुमार पांडेय स्वयं तैयारियों की निगरानी कर रहे हैं।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले शहर पूरी तरह
स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित दिखे।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने इस दौरे में
कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे,
साथ ही इंदिरा स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *