शिव शर्मा की रिपोर्ट
राजनांदगांव। जिले के तुमड़ी बोड – कोहका पुलिस चौकी तुमड़ीबोड अंतर्गत आने वाले ग्रामों में एवं नेशनल हाईवे स्थित ढाबों में खुलेआम अवैध शराब बेची जा रही व सट्टा का कारोबार जोरो से चल रहा है।अवैध शराब एवं सट्टा के कारोबार पर अंकुश लगाने की मांग करते हुए ग्रामीण जनों ने बताया कि तुमडीबोड पुलिस चौकी के अंतर्गत आने वाले ग्रामों में अवैध शराब बिक्री एवं सट्टा का कारोबार जोर-शोर से चल रहा है. ग्रामीणों ने यह भी बताया कि नेशनल हाईवे की तुमडी बोड की यारा द ढाबा, सतविंदर ढाबा,बिहारी ढाबा, शेरे पंजाब ढाबा मलई डबरी, इंदामरा कोहका,पेटेश्री सहित अनेक जगह खुलेआम शराब बिक्री एवं पीने पिलाने का कार्य जोरो से चल रहा है।
अवैध शराब बिक्री के कारण बढ़ते युवाओं में नशा के प्रति आदत के कारण बीते दिनों में पेटे श्री ग्राम में महाकाल यात्रा के दौरान एक युवक की हत्या, नशे मे लत युवाओं के कारण हुई थी।
एक तरफ गांव-गांव में पूर्ण शराब बंदी की जा रही है जिसका अच्छा प्रतिफल अच्छा माहौल लोगों को देखने में मिल रहा है दूसरी तरफ खुले आम अवैध शराब बिक्री करके लोगों को मौत के मुंह की तरफ ले जा रहा है आज के छोटे-छोटे बच्चे नशे की लत की ओर बढ़ रहे हैं।
ग्रामीणों ने बताया कि मादक पदार्थों की रोकथाम के संबंध में ग्रामवासियों को जागरूक करने हेतु चर्चा की गई।जिससे नशा प्रवृत्ति के कारण घर परिवार में हमेशा लड़ाई झगड़ा होता है एवं गांव का माहौल खराब रहता है ग्रामीणों ने कहा कि इसकी सूचना संबंधित पुलिस चौकी तुमड़ीबोड थाना प्रभारी को कई बार दी जा चुकी है लेकिन आज तक अवैध शराब एवं सट्टा का कारोबार बंद नहीं हो पाया है ग्रामीणों ने शासन प्रशासन, एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि गांवो, ढाबो में अवैध शराब एवं सट्टा का कारोबार को बंद करने की मांग की है।
