इंदल प्रसाद खटीक की रिपोर्ट
रायपुर अंतर्गत ग्रीन आर्मी स्टेट बॉडी एवं सेंट्रल कोर कमेटी के पदाधिकारियो का शपथ ग्रहण समारोह वृंदावन हाल सिविल लाइन रायपुर में संपन्न हुआ।
मुख्य अतिथि के रूप में उद्यमी राजेश अग्रवाल उपस्थित रहे।
ग्रीन आर्मी के पदाधिकारी हेमन्त सिंह ठाकुर ने बताया कि इस वर्ष संस्था प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अमिताभ दुबे, रायपुर जिला अध्यक्ष- गुरदीप टुटेजा, ग्रीन विंग इंचार्ज- श्रीमती मोनिका बागरेचा, ब्लू विंग इंचार्ज- श्रीमती भारती श्रीवास्तव, वाइट विंग इंचार्ज-निधि अग्रवाल, ब्राउन विंग इंचार्ज- विनीत शर्मा का चयन किया गया। संस्था में पदाधिकारियों का चयन एक वर्ष के लिए होता है।
जिला अध्यक्ष गुरदीप टुटेजा ने वर्ष भर की गतिविधियों की जानकारी दी।
संस्था द्वारा उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
प्रथम पुरस्कार-देवपुरी, डीडीयू नगर जोन।
द्वितीय पुरस्कार- अमलीड़ीह, टाटीबंध, ब्राह्मण पारा जोन। तृतीय पुरस्कार – पुरानी बस्ती, संतोषी नगर, अमलेश्वर जोन के सदस्यों को अवॉर्ड देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम के समापन पर प्रदेश अध्यक्ष अमिताभ दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।