कौशल किशोर विश्वकर्मा की रिपोर्ट-
तिंदवारी /बांदा। देशभर में इन दिनों भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान चल रहा है। यूपी में बीजेपी ने तीन करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसके तहत पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और ईकाइयों को जिम्मेदारी दी गई है। इसके तहत अब सदस्यों की संख्या को बढ़ाने के लिए भाजपा द्वारा बुधवार 11 सितम्बर से प्रदेश भर में महाअभियान की शुरूआत की जा चुकी है। जिसमें पार्टी नेता व कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को बीजेपी के साथ जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं।
भाजपा के सदस्यता अभियान पर्व को गति प्रदान करने के लिए एम एल सी जितेंद्र सिंह सेंगर ने तिंदवारी मंडल के बूथ नम्बर 209 में भाजपा कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों के साथ घर घर जाकर आधा सैकड़ा से अधिक लोगों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बीजेपी ने देशभर में मेगा सदस्यता अभियान की शुरुआत की है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी का पहला सदस्य बनकर इस सदस्यता अभियान की शुरुआत की। अभी तक इस सदस्यता अभियान से दो करोड़ से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं।अभियान को बेहतर बनाने और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर बल दिया गया।साथ ही सांसद से लेकर सरपंच तक, सभी को इस अभियान से जोड़ते हुए भाजपा सदस्यता का नया कीर्तिमान स्थापित करने की ओर अग्रसर है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी आनन्द स्वरूप द्विवेदी, मंडल अध्यक्ष अनूप तिवारी, चेयरमैन प्रतिनिधि रमेशचंद्र साहू,अभिलाष गुप्ता पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष,धर्मेंद्र सिंह परमार, व्यापार मंडल अध्यक्ष राहुल गुप्ता,बूथ अध्यक्ष केशव कुशवाहा,रोहित शुक्ला, कुलदीप मिश्रा,अलख नारायण मिश्रा,चंद्रभूषण पटेल, रामप्रकाश प्रजापति,अमित द्विवेदी,आलोक मिश्रा सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।