मोर पार्षद मोर द्वार

      शिव शर्मा की रिपोर्ट

विगत दिवस शीतला माता वार्ड के जनमानस से घर- घर जाकर मिला और संवाद किया, उनकी शिकायतो और मांग को समझा और संबंधित विभाग के अधिकारी से संपर्क कर निराकरण करने के लिए निर्देशित किया।

वार्ड के जनमानस के बच्चों के लिए खुद राजनांदगांव पेंड्री मेडिकल कॉलेज जाकर नया और अपडेटेड जन्म प्रमाण पत्र बनवाया।

सट्रीट वेडर्स को पीएम स्वनिधि पोर्टल से 15000 रूपये से 50000 रूपये का लोन दिलवाने के लिए आवेदन करवा के दिया ताकि वह अपना व्यापार करके आत्मनिर्भर बन सके।

असंगठित और भवन निर्माण श्रमिकों के बच्चों को छत्तीसगढ़ “श्रमिक छात्रवृत्ति योजना” के तहत ₹500 से ₹10000 तक की छात्रवृत्ति प्राप्त करने के लिए फॉर्म भरवाया।

वार्ड के जनमानस को उनके बच्चों के लिए आय,जाति और निवास प्रमाण पत्र बनवाने के लिए “सेवा सेतु” पोर्टल से आवेदन करवाया।

वार्ड के श्रमिक जनमानस को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत नया राशन कार्ड बनवा के और पुराना राशन कार्ड अपडेट करवा के दिया।

जनमानस को आयुष्मान कार्ड और 70 वर्ष से अधिक वरिष्ठ नागरिको को आयुष्मान वय वंदना कार्ड आयुष्मान ऐप से तुरंत बना के दिया।

वार्ड के जनमानस को केंद्र और राज्य सरकार की प्रमुख योजनाएं जैसे की पीएम आवास योजना, मुद्रा योजना, पीएम विश्वकर्मा, आयुष्मान भारत, पीएम जीवन ज्योति बीमा योजना और पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया, फीडबैक लिया और उसका लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।

जनमानस की सेवा करना और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए मै प्रयासरत हुं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *