अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा ।।शुभचिंतकों ने दिया बधाई। गत दिवस समाजवादी पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं प्रदेश अध्यक्ष से अनुमोदित सूची जिलाध्यक्ष एड उमेश यादव जी द्वारा घोषित ५१ सदस्यों की जिला कार्यकारिणी में पार्टी के प्रति समर्पित अनुभवी प्रखर समाजवादी वक्ता आजाद नगर निवासी जगनायक यादव को जिला सचिव नियुक्त होने पर समर्थकों, शुभचिंतकों ने खुशी व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दिया। श्री यादव ने अपनी इस नियुक्ति पर शीर्ष नेतृत्व और जिलाध्यक्ष महोदय का आभार व्यक्त करते हुए पार्टी संगठन की मजबूती के लिए हर सम्भव प्रयास करने का संकल्प दोहराया एवं शुभकामनाएं और बधाई के लिए सभी शुभचिंतक स्वजनों का अभिनंदन करते हुए आभार व्यक्त किया।