उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ गोमती नगर में छठ महापर्व का सम्पन्न

    सनत कुमार बुधौलिया

लखनऊ – आस्था, श्रद्धा और लोक परम्परा के महापर्व छठ पूजा के चौथे दिन आज गोमती नगर स्थित विज्ञान खंड में वैज्ञानिक स्वामी सत्यप्रकाश वेद विज्ञान सेवा समिति के तत्वाधान में विज्ञान सरोवर के तट पर निर्मित कृत्रिम तालाब पर पूरे विधि-विधान के साथ सैकड़ों व्रती महिलाओं ने उदीयमान सूर्य देव की उपासना व पूजन के साथ अर्घ्य के साथ महाछठ पूजा पूर्ण की तथा छठी मैया से की पूजा अर्चना से परिवार की सुख-समृद्धि और संतान की दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर मानवाधिकार जनसेवा परिषद के अध्यक्ष रूप कुमार शर्मा, नीरा सिन्हा “वर्षा”, वेद विज्ञान समिति के मुख्य संरक्षक स्वामी दीनानाथ शास्त्री, संरक्षक आर.पी. सिंह, अध्यक्ष मुकुंद सिंह, अध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) डाली सिंह, प्रचार मंत्री रंजीत राय, श्रीनिवास पांडे, राकेश पाल, मीडिया प्रभारी अभिषेक श्रीवास्तव, अनुराग पांडे एवं अनुराग देव राय, राकेश शंखधर, शैलेंद्र पांडे, इं. ओ.पी. राय तथा ऋषिराज मिश्रा, दिनेश कुमार श्रीवास्तव उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ हाईकोर्ट अधिवक्ता के.डी. सिंह एवं महामंत्री डॉ. सुनील दत्त श्रीवास्तव ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *