बाल दिवस पर आयोजन हुआ

 

रणायरा /नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–
एकीकृत शासकीय हाई स्कूल रणायरा विकासखंड सीतामऊ में भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा बाल मेले का आयोजन किया गया आमंत्रित अतिथि राजेंद्र पाटीदार सरपंच ग्राम पंचायत रणायरा ,विनोद पाटीदार ,कमलेश मोदी, अशोक पाटीदार, महेश पाटीदार, घनश्याम शर्मा, कमलेश पाटीदार आदि जनप्रतिनिधियों आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं पालकों द्वारा सर्वप्रथम मां सरस्वती व पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर बाल मेले को प्रारंभ किया गया आमंत्रित अतिथियों व पालकों ,शिक्षकों एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता द्वारा विद्यार्थियों द्वारा लगाई गई सभी दुकानों से खरीदारी कर बच्चों के उत्साह को बढ़ाया गयाl इसी अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों द्वारा बैग लेस डे पर विभिन्न खेल आयोजित किए गए l

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *