लोकतंत्र की मजबूती में युवा निभाएंगे भागीदारी, नए मतदाताओं के पंजीकरण पर विशेष जोर* 

राघवेंद्र शर्मा की रिपोर्ट

 

उरई।।     जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जनपद में युवा मतदाताओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के लिए विशेष मतदाता साक्षरता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत राजकीय इंटर कॉलेज डाकोर, दयानंद वैदिक कॉलेज उरई, श्री लहरी बाबा इंटर कॉलेज वावली जालौन सहित विभिन्न शिक्षण संस्थानों में छात्र-छात्राओं को मतदाता बनने के लिए जागरूक किया जा रहा है।अभियान के दौरान शिक्षकों द्वारा विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने के लिए आवेदन करें। साथ ही, 01 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवा भी अग्रिम रूप से मतदाता पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकते हैं। उन्हें मतदान के महत्व, मतदाता के अधिकारों और लोकतंत्र में उनकी सक्रिय भागीदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है। विद्यालयों में स्मार्ट क्लास के माध्यम से भी मतदाता पंजीकरण अभियान की जानकारी दी जा रही है। छात्र-छात्राओं को बताया जा रहा है कि मतदाता बनने के लिए निर्धारित आवेदन के साथ फोटो, आयु प्रमाण पत्र के रूप में जन्म प्रमाण पत्र अथवा हाईस्कूल की मार्कशीट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज तैयार रखें। इस अभियान का उद्देश्य पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराना और उन्हें जागरूक, जिम्मेदार मतदाता के रूप में लोकतांत्रिक व्यवस्था से जोड़ना है, ताकि युवा शक्ति लोकतंत्र की मजबूती में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित कर सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *