जनसुनवाई में डीएम ने सुनी हर फरियादी की आवाज, कई मामलों में मौके पर दिए समाधान के निर्देश*

Blog

सनत कुमार बुधौलिया की रिपोर्ट

उरई।    जनसामान्य की समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण को लेकर जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय लगातार संवेदनशील एवं सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्ट्रेट स्थित कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने दूर-दराज से पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता, धैर्य एवं संवेदनशीलता के साथ सुना तथा संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।जनसुनवाई में पहुंचे लोगों ने राजस्व, पुलिस, विद्युत, नगर निकाय, राशन कार्ड, सड़क, पेंशन, अतिक्रमण एवं भूमि विवाद से जुड़ी समस्याएं जिलाधिकारी के समक्ष रखीं। जिलाधिकारी ने कई मामलों में मौके पर ही अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित कराई, वहीं गंभीर प्रकरणों में जिम्मेदार अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शासन की मंशा है कि आमजन को न्याय एवं राहत समय पर मिले। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनसुनवाई के दौरान फरियादियों को सहज वातावरण में अपनी बात रखने का अवसर मिला, जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और मजबूत दिखाई दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *