अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। युवाओं को राष्ट्र निर्माण, नीति निर्धारण एवं लोकतांत्रिक प्रक्रिया से जोड़ने के उद्देश्य से युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में मेरा युवा भारत (MY Bharat), बांदा द्वारा विकसित भारत युवा संसद 2026-27 का जनपद स्तरीय आयोजन 14 नवंबर 2026 को किया जाएगा।
कार्यक्रम का आयोजन प्रातः 10:30 बजे राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा में होगा। इस वर्ष कार्यक्रम का मुख्य विषय “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत (Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat)” निर्धारित किया गया है।
इस आयोजन में जनपद के प्रतिभावान युवा नशामुक्त भारत के संकल्प, युवाओं की सामाजिक जिम्मेदारी तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार, सुझाव एवं दृष्टिकोण प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल, तार्किक चिंतन और लोकतांत्रिक मूल्यों को बढ़ावा देना है।
आयोजकों के अनुसार, विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। नशामुक्त समाज का निर्माण करके ही स्वस्थ, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत की परिकल्पना को साकार किया जा सकता है। युवा संसद के माध्यम से युवाओं को अपनी बात प्रभावशाली ढंग से रखने तथा राष्ट्रीय मुद्दों पर जागरूकता और सहभागिता का अवसर मिलेगा।
आयोजकों ने जनपद के समस्त पत्रकार बंधुओं से कार्यक्रम में उपस्थित होकर मीडिया कवरेज करने तथा समाचार पत्रों, न्यूज चैनलों एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करने की अपील की है, जिससे अधिक से अधिक युवा इस अभियान से प्रेरित होकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें।
कार्यक्रम का विवरण:
– दिनांक: 14 नवंबर 2026 (शनिवार)
– समय: प्रातः 10:30 बजे
– स्थान: राजकीय महिला महाविद्यालय, बांदा
– मुख्य विषय: Nasha Mukt Yuva for Viksit Bharat