अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
आज गूलरनाका स्थित हजरत मौलाना सिद्दीक ममोरियल इण्टर कालेज बाँदा में हमारे देश के ग्यारहवें राष्ट्रपति जनाब डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर मुख्य अतिथि जनाब अब्दुल रज्जाक साहब (जामिया अरबिया हथौरा बाँदा), विशिष्ट अतिथि जनाब मौलाना अब्दुल ताहिर साहब, जनाब मौलाना आबिद साहब (जामिया अरबिया हथौरा बाँदा) उपस्थित हुए। स्कूल प्रबन्धन कमेटी से श्रीमती डॉ० शबाना रफीक (टीचिंग प्रबन्धक), जनाब डॉ० शेख सउद-उज-जमा साहब (सेक्रेटरी) जनाब मुफ्ती नजीब अहमद साहब, जनाब अब्दुल रशीद सिद्दीकी साहब (उपसचिव) ने सभी आये हुये सभी अतिथियों का स्वागत किया।
इस अवसर पर विद्यालय में भाषण प्रतियोगिता एंव पोस्टर प्रतियोगिता सम्पन्न कराई गई जिसमें प्रतिभाग करने वाले सभी छात्र/छात्राओं को पुरूस्कार प्रदान किये गये। भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा 7 की छात्रा ऐनी जमीर तथा द्वितीय स्थान कक्षा-9 की छात्रा सानिया नाज एंव तृतीय स्थान युसरा फातिमा कक्षा-11 को प्रदान किया गया। इसी कम में पोस्टर प्रतियोगिता में कक्षा 9 की छात्रा शिफा फातिमा प्रथम स्थान तथा द्वितीय स्थान पर कक्षा-9 की छात्रा महक अन्सारी एंव तृतीय स्थान पर कक्षा-10 के छात्र मोहम्मद आरिस को प्रदान किया गया।
स्कूल प्रधानाचार्य श्रीमती यासमीन खान ने सभी अतिथियों का अभार व्यक्त करते हुये उनका स्वागत किया। संचालनकर्ता श्री मुसाब अहमद जी ने किया तथा इस अवसर पर सभी टीचर स्टॉफ उपस्थित रहे तथा सभी मेहमानों का अभार व्यक्त किया।