*बांदा में गूंजा ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश भव्य सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब*

                  अनिल सक्सेना की रिपोर्ट

               विकसित भारत-2047 के निर्माण का लिया संकल्प

बांदा।          जनपद बांदा में बुधवार को सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा का भव्य एवं उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रसेवा, जनसेवा और विकसित भारत-2047 के संकल्प का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी रहे।
कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां—
भव्य आयोजन: सेवा ज्योति यात्रा एवं विकसित भारत संकल्प सभा में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों, युवा कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रमुख अतिथियों की उपस्थिति: कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी, विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश मंत्री श्रीमती किरण निषाद जी, सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी एवं नरैनी विधायक श्रीमती ओममणि वर्मा जी उपस्थित रहीं।
अध्यक्षता एवं संयोजन: कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष श्री कल्लू सिंह राजपूत जी ने की तथा संयोजन भाजपा जिला उपाध्यक्ष श्री राजभवन उपाध्याय जी द्वारा किया गया।
देशभक्ति से सराबोर हुआ वातावरण: कार्यक्रम स्थल पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं देशभक्ति गीतों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत कर दिया।
बच्चों ने दिया जनसेवा का संदेश: विद्यालय के बच्चों द्वारा ‘25 वर्ष जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ विषय पर बनाई गई आकर्षक रंगोलियों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया।
वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से शुभारंभ: कार्यक्रम का शुभारंभ सामूहिक रूप से ‘वंदे मातरम्’ के गायन के साथ हुआ। उपस्थित जनसमूह ने एक साथ खड़े होकर राष्ट्रगीत का गायन किया।
वर्चुअल संबोधन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी ने वर्चुअल माध्यम से जनसभा को संबोधित किया। इसके पश्चात देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने भी वर्चुअल माध्यम से उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया।
विकसित भारत-2047 का संकल्प: प्रधानमंत्री जी ने उपस्थित जनसमूह को विकसित भारत-2047 के निर्माण का सामूहिक संकल्प दिलाया। उपस्थित लोगों ने भारत को विकसित, आत्मनिर्भर एवं सशक्त राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।
सेवा ज्योति कलश का अनावरण: मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा विकसित भारत संकल्प सेवा चौक पर स्थापित सेवा ज्योति कलश का अनावरण किया गया।
सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ: अतिथियों द्वारा सेवा ज्योति रथ पर स्थापित सेवा ज्योति कलश एवं मशालों को प्रज्वलित कर सेवा ज्योति यात्रा का शुभारंभ किया गया।
हजारों बाइकों ने पहुंचाया राष्ट्रसेवा का संदेश: विशाल सेवा ज्योति बाइक यात्रा में शामिल हजारों बाइकों ने नगर के प्रमुख चौराहों एवं मुख्य बाजारों से होकर पूरे शहर में राष्ट्रसेवा, जनसेवा एवं विकसित भारत का संदेश पहुंचाया।
युवा शक्ति की रही विशेष भागीदारी: यात्रा में भाजपा पदाधिकारियों, युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं एवं पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
महाराणा प्रताप चौराहे पर समापन: सेवा ज्योति यात्रा का समापन महाराणा प्रताप चौराहे पर हुआ, जहां श्री राहुल सिंह ‘गुड्डू भैया’, नगर महामंत्री श्री अभय प्रताप सिंह सहित युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी एवं विशिष्ट अतिथि सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी का माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया।


महाराणा प्रताप जी को नमन: समापन अवसर पर प्रभारी मंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह जी एवं सदर विधायक श्री प्रकाश द्विवेदी जी ने वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा सेवा ज्योति यात्रा के समापन की औपचारिक घोषणा की।
प्रमुख जनप्रतिनिधियों एवं पदाधिकारियों की सहभागिता: कार्यक्रम में जिला प्रभारी श्री संतविलास शिवहरे जी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता बासू जी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री जगराम सिंह चौहान जी, राष्ट्रीय परिषद सदस्य श्री संतोष गुप्ता जी, पूर्व विधायक नरैनी श्री राजकरन कबीर जी, श्री अजय पटेल जी, जिला महामंत्री श्री निखिल सक्सेना जी, ब्लॉक प्रमुख बड़ोखर श्री स्वर्ण सिंह ‘सोनू’ जी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
कार्यकर्ताओं की व्यापक भागीदारी: जिला उपाध्यक्ष श्रीमती वंदना गुप्ता जी, श्री अमित सेठ ‘भोलू’ जी, श्री पंकज रैकवार जी, श्री सुधीर कुशवाहा जी, श्री पुष्कर द्विवेदी जी, श्री रामपाल प्रजापति जी, श्री धीरज राजपूत जी, श्री शैलेन्द्र सिंह ‘शैलू’, श्री विवेकानंद गुप्ता जी सहित समस्त ब्लॉक प्रमुखगण, नगर पंचायत अध्यक्षगण, मंडल अध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, सेक्टर संयोजक, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
जनसेवा से राष्ट्रसेवा और विकसित भारत के संकल्प को मिली नई ऊर्जा
सेवा ज्योति यात्रा ने जनपद बांदा में ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ तथा ‘विकसित भारत-2047’ के संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान की। कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब आमजन की राष्ट्रनिर्माण के प्रति उत्साहपूर्ण सहभागिता एवं प्रतिबद्धता का प्रतीक रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *