पालडी/नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)–इन्हीं देश भक्ति मानव सेवा कि भवनाओं के साथ मंदसौर जिले के गांव पालड़ी के पूर्व सैनिक और मंदसौर सैनिक संगठन के जिला अध्यक्ष मुकेश गुर्जर (पालड़ी) ने आज 40 वा रक्तदान करते हुवे बताया कि मेरा रक्त का एक कतरा देश का और देशवासियों का है अहमदाबाद झालावाड़ इंदौर तक पहुंच कर किया कही बार रक्तदान अति दुर्लभ रक्त ग्रुप ओ नेगेटिव होने के चलते बहुत कम मिलता है। जिससे जहां आवश्यकता लगती है वहां पहुंच जाते है मुकेश गुर्जर के प्रयास से मंदसौर के सभी सैनिक साथ ही समाज के और गांव के युवा भी रक्तदान करते है आज भी उनके साथी पूर्व सैनिक दिलीप पाटीदार द्वारा रक्तदान किया गया मंदसौर में बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक रक्तदान के साथ अन्य समाजसेवी कार्य भी करते है पूर्व में कोराना कॉल के दौरान भी इनकी सेवाएं महत्वपूर्ण रही । हमेशा समाज सेवा में सक्रिय एवं युवाओं के प्रेरणा स्त्रोत पूर्व सैनिक मुकेश गुर्जर (पालड़ी)द्वारा युवाओं एवं समाजहित पर्यावरण संरक्षण में सतत निरंतर कार्य किए जाते है पूर्व सैनिक गुर्जर ने कहा कि रक्तदान से हमे भागना नहीं रक्तदान करना है रक्तदान से आपको नुकसान या कमजोरी नहीं अपितु शरीर में और स्फूर्ति और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है कई बीमारियों से निजात भी मिलती है।
फोटो