अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। उत्तर प्रदेश वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन ने बांदा के वरिष्ठ क्रिकेट प्रशासक श्री चंद्र मौली भारद्वाज को एसोसिएशन की प्रतिष्ठित काउंसिल मेंबर एवं पैट्रन (संरक्षक) की जिम्मेदारी सौंपी है। इस उपलब्धि पर बांदा डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है। उनके सम्मान में एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल कानपुर जाकर अभिनंदन समारोह में शामिल होगा।
बांदा डिस्ट्रिक्ट वेटरन्स क्रिकेट एसोसिएशन के मीडिया प्रभारी सुनील सक्सेना ने बताया कि श्री भारद्वाज को प्रदेश स्तर पर मिली यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी क्रिकेट के प्रति उनके लंबे अनुभव, समर्पण, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का सम्मान है। उनके संरक्षण और मार्गदर्शन से बांदा वेटरन्स क्रिकेट को प्रदेश स्तर पर नई पहचान मिलने के साथ खिलाड़ियों को व्यापक अवसर प्राप्त होने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि कानपुर जाने वाले प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष शारिक नियाज़ी, सचिव प्रदीप गुप्ता, राममिलन गुप्ता, दिलीप सिंह गौर, करण सिंह, सुनील सक्सेना, सैयद मोहम्मद अब्बास, जितेंद्र यादव, विजय कुमार गुप्ता, संदीप नामदेव, अजय कुमार, दानिश नियाज़ी, शिबू नियाज़ी, रेहान खान, दीपांक मेहरा, अजय राजपूत, अनिल मिश्रा, अबरार फारूकी, बॉबी राय, कुतेबा जमा खां, रवि मूलचंदानी, तरुण नंदा, रामकिशोर, हर्षित सिंह, साफे, तल्हा, विप्रांश यादव, जमशेद खान, सिम्पी, पुष्कर द्विवेदी और विप्पू परमार शामिल हैं।
बांदा वेटरन्स क्रिकेट परिवार ने श्री चंद्र मौली भारद्वाज को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे जिले के क्रिकेट जगत के लिए गर्व का विषय है।