अनिल सक्सेना की रिपोर्ट
बांदा। राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर सरदार वल्लभ भाई पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा मिनी ओलंपिक का शुभारंभ उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। जिलाधिकारी अमित आसेरी ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने हॉकी मैदान, बैडमिंटन कोर्ट और शूटिंग रेंज का उद्घाटन करते हुए मिनी ओलंपिक के शुभारंभ की घोषणा की।
कार्यक्रम में खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और खेल प्रेमियों की मौजूदगी में जिलाधिकारी ने कहा कि खेल केवल पदक जीतने का माध्यम नहीं, बल्कि अनुशासन, ईमानदारी और स्वस्थ जीवनशैली का आधार हैं। उन्होंने युवाओं से खेलों को जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सभी खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को खेल भावना, अनुशासन, ईमानदारी, खेल की गरिमा बनाए रखने, नशा मुक्ति अपनाने तथा स्वस्थ जीवन जीने की शपथ दिलाई गई।
खेल दिवस सम्मान समारोह
आदर्श राय, बॉलीबाल इन्टरनेशनल खिलाडी
हर्षित यादव बॉलीबाल
नेशनल खिलाडी
अर्श मोहम्मद बैडमिन्टन इन्टरनेशनल खिलाडी, बैडमिन्टनअभय प्रताप
नेशनल खिलाडी
अंश प्रजापति शूटिंग
नेशनल खिलाडी नन्दिनी सिंह
शूटिंग नेशनल खिलाडी
अल्शिफा मंसूरी कबड्डी
नेशनल खिलाडी जिया खान
कबड्डी नेशनल खिलाडी
शिवा सविता हॉकी नेशनल खिलाडी रोशनी हॉकी नेशनल खिलाडी शोभा सिंह क्रिकेट रणजी खिलाडी अभिषेक सिंह तोमर क्रिकेट रणजी खिलाडी पुष्पेन्द्र विश्वकर्मा
ताइक्वांडो इन्टरनेशनल खिलाडी रेनू फुटबाल
नेशनल खिलाडी शिवम त्रिवेदी फुटबाल नेशनल खिलाडी आदि का स्टेडियम में खिलाड़ियों हुआ सम्मान के साथ नए खेल संसाधनों के लोकार्पण से खिलाड़ियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। आयोजन के दौरान डिप्टी कलेक्टर/जिला क्रीड़ा अधिकारी अंकित वर्मा, यूपी जिला क्रीड़ाधिकारी श्रीमती कल्पना कमल, ओलंपिक संघ रामेंद्र शर्मा, शेख सादी जमा, सचिव इंद्रवीर सिंह,मीडिया प्रभारी ओलंपिक सुनील सक्सेना, कब्बडी कोच कमल सिंह यादव, बैडमिंटन सचिव काजी जमीर, सचिव हार्पर क्लब मनीष श्रीवास्तव, मनोज जैन,नरेन्द्र सिंह, राजेश शुक्ला, दिलीप सिंह,महेश साहिल,अभिषेक कुमार,महेश गर्ग राहुल शुक्ला,वैभव सिंह,भानु प्रताप, विक्रम कुमार,पवन निषाद,प्रकाश पांडे, रामकुमार यादव, अमिता कुशवाहा विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विभिन्न खेलों के खिलाड़ी, प्रशिक्षक, खेल अधिकारी और बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय खेल दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने जिले में खेल संस्कृति को नई ऊर्जा देने के साथ युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।