शिव शर्मा की रिपोर्ट
रायपुर- छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने विभिन्न निगम, मंडल, आयोग एवं संस्थाओं के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को कैबिनेट मंत्री एवं राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान करने संबंधी आदेश जारी किया है। 27 अगस्त 2026 को जारी आदेश में शशिकांत द्विवेदी को छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के अध्यक्ष के रूप में राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा राज्यपाल के नाम से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि राज्य शासन द्वारा अध्यक्ष एवं उपाध्यक्षों को प्रदान किए गए मंत्री दर्जा के अनुरूप सुविधाएं उपलब्ध कराने का दायित्व संबंधित प्रशासनिक विभाग अथवा आयोग का होगा।
राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने पर शशिकांत द्विवेदी ने प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी , प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण सिंह देव जी, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल जी, प्रदेश भाजपा महामंत्री संगठन पवनसाय जी , उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा जी ,उप मुख्यमंत्री जी अरुण साव जीआदि सभी वरिष्ठ नेताओं के प्रति आभार व्यक्त किया है।
ज्ञातव्य हो की शशिकांत द्विवेदी जी पूर्व में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनादगांव के भी अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके अध्यक्षीय कार्यकाल में जिला सहकारी केंद्रीय बैंक राजनंदगांव को सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण 2011 *ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार *से नवाजा गया था । इसी प्रकार सन 2024 में श्री द्विवेदी को व्यक्तिगत रूप से सहकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य अलंकरण सम्मान 2024 *ठाकुर प्यारेलाल सिंह पुरस्कार *से नवाजा गया है ।श्री द्विवेदी पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी विपणन संघ के वरिष्ठ उपाध्याय के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं। तत्पश्चात संगठन में भी भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक का दायित्व भी पांच वर्षों तक बखूबी निभाया है।उन्हें सहकारिता के क्षेत्र में कार्य करने का लंबा अनुभव रहा है। श्री
द्विवेदी को राज्य मंत्री का दर्जा प्रदान किए जाने से भाजपा समर्थकों एवं शुभचिंतकों ने द्विवेदी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके अनुभव एवं कुशल नेतृत्व से छत्तीसगढ़ सहकारिता के क्षेत्र में विकास की उम्मीद जताई है।