बंजारा समाज का नाम किया रोशन

 

नाहरगढ(तुलसीराम राठौर)--मंदसौर जिले की मल्हारगढ़ तहसील के छोटे गांव ईरली निवासी दिलीप भरावत पिता मदन भरावत का चयन हुआ एमबीबीएस के लिए अब डॉक्टर बनने की राह पर है । इनके पिता संघर्ष के साथ शिक्षा पात कर मध्यप्रदेश पुलिस मे रतलाम जिले मे अपनी सेवाऐ दे रहे है । पिता का सपना व पुत्र की लगन व मेहनत से आज परिवार मे हर्ष व खुशी का अवसर मिला है । भाई दिलीप भरवत को MBBS पाठ्यक्रम के लिए मेडिकल कॉलेज सीहोर में चयन हुआ है। यह उपलब्धि पूरे बंजारा समाज ग्राम ईरली एवं परिवार के लिए गर्व और हर्ष का विषय है। शिक्षा ही जीवन है शिक्षित होना जरूरी है ।
दिलीप के पिता मदन भरावत मध्यप्रदेश पुलिस में अपनी सेवाएं रतलाम में दे रहे हैं। वहीं परिवार के बड़े पापा मोहन भरावत रक्षित निरीक्षक/टीआई एवं यातायात प्रभारी रतलाम, नीमच में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
दिलीप की इस सफलता ने न केवल परिवार का बल्कि पूरे बंजारा समाज और गांव का नाम रोशन किया है। उनकी मेहनत और सफलता समाज के युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। दिलीप भरावत को MBBS में चयन होने पर सभी ने हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए
ईश्वर से कामना है कि आप इसी तरह निरंतर सफलता की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें और भविष्य में एक सफल एवं सेवाभावी चिकित्सक बनकर समाज एवं देश की सेवा करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *