*युवा पत्रकार आफताब खान का भाजपा परिवार में स्वागत, संगठन को मिलेगी नई ऊर्जा*

Blog

  शिव शर्मा की रिपोर्ट

 

अंबागढ़ चौकी। भारतीय जनता पार्टी की संगठनात्मक बैठक के दौरान अंबागढ़ चौकी स्थित टाउन हॉल में प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय की गरिमामयी उपस्थिति में छत्तीस किला टीम के सह-संपादक एवं युवा पत्रकार आफताब खान ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने उन्हें पुष्पमाला पहनाकर तथा भाजपा का गमछा ओढ़ाकर आत्मीय स्वागत किया।

 

प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रहित, सेवा, सुशासन और अंत्योदय के सिद्धांतों पर कार्य करने वाला विश्व का सबसे बड़ा लोकतांत्रिक संगठन है। उन्होंने कहा कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा समाज के हर वर्ग तक पार्टी की जनकल्याणकारी नीतियों का प्रभावी रूप से विस्तार होगा।

 

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद आफताब खान ने कहा कि वे भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा, सेवा भावना तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रेरित होकर संगठन से जुड़े हैं। उन्होंने समाज और राष्ट्रहित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने तथा पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प व्यक्त किया।

 

इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने आफताब खान का स्वागत करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि उनके संगठन से जुड़ने से पार्टी को नई मजबूती मिलेगी और युवाओं के बीच भाजपा का जनसंपर्क और अधिक प्रभावी होगा। कार्यक्रम में जिला, मंडल, शक्ति केंद्र एवं बूथ स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (छ.ग.) रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने आफताब खान को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा, जागरूक और सकारात्मक सोच रखने वाले साथियों के संगठन से जुड़ने से भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आफताब खान अपनी लेखनी, सामाजिक सक्रियता और राष्ट्रसेवा की भावना के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

 

प्रदेश मीडिया सह प्रभारी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा (छ.ग.) रियाजुद्दीन (राजू) कुरैशी ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के युवाओं की सक्रिय भागीदारी से संगठन को नई दिशा और मजबूती मिल रही है। उन्होंने आफताब खान को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा, जागरूक और सकारात्मक सोच रखने वाले साथियों के संगठन से जुड़ने से भाजपा का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आफताब खान अपनी लेखनी, सामाजिक सक्रियता और राष्ट्रसेवा की भावना के माध्यम से संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा समाज और राष्ट्रहित में उल्लेखनीय योगदान देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *